Karnataka Budget पर BJP का विरोध, पार्षद सीटी रवि ने की तीखी आलोचना

Summary :

Karnataka के 16वें बजट पर भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया

कर्नाटक के विधान पार्षद सी.टी. रवि ने शुक्रवार को बजट को लेकर कर्नाटक सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने लोगों का जीवन कैसे बदलेगा, इसके लिए कोई प्लान नहीं बनाया है। लोगों ने उन्हें 16वीं बार बजट पेश करने का मौका नहीं दिया है, बल्कि विकास और बदलाव के लिए उन्हें मौका मिला है।

भाजपा नेता सी.टी. रवि ने राज्य सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जताते हुए बजट को जनविरोधी बताया और कहा कि उन्होंने अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि ईंधन, बिजली, दूध और शराब की दरें बढ़ा दी गई हैं और लोग दिन-रात काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह 16वां बजट है, जो एक रिकॉर्ड बन गया है। लोगों ने उन्हें खूब आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि देखना होगा कि बजट कितना लागू हो पाता है।

karnatka: चुनाव से पहले छिड़ी दूध पर लड़ाई, कांग्रेस भी गुजरात मॉडल पर कर रही हलाबोल

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को विधानसभा में बजट पेश किया। उन्होंने अल्पसंख्यक परिवारों को कम लागत वाली शादियों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की। इसके अलावा जैन पुजारियों, सिखों के मुख्य ग्रंथियों और मस्जिदों के पेश-इमामों का मानदेय बढ़ाकर छह हजार रुपये प्रति माह करने का भी निर्णय लिया है। भाजपा ने इसे लेकर सरकार को घेरा है। भाजपा का कहना है कि अब तक सरकार ने पिछले वादों को पूरा नहीं किया है।

कर्नाटक विधान परिषद में विपक्ष के नेता चलवाडी नारायणस्वामी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, “सरकार ने पूर्व बजट में जो वादे किए थे, वे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। वे गारंटी के अलावा किसी और योजना के बारे में बात नहीं करते हैं। कर्नाटक में जीरो डेवलपमेंट है और उसके बावजूद आज सीएम ने नया बजट पेश किया है। सरकार ने पिछले दो बजट में भी कई वादे किए थे और अब वे ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।”

भाजपा विधायक महेश तेंगिनाकाई ने कर्नाटक सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने इससे पहले भी बजट पेश किया था, लेकिन इसमें विकास से संबंधित कार्यों के लिए पैसा नहीं था। मेरी विधानसभा के लोग पूछ रहे हैं कि विकास के काम क्यों नहीं हो रहे हैं। इस संबंध में हमने मुख्यमंत्री से भी बात की थी। मगर उनकी तरफ से सिर्फ आश्वासन ही मिला। इस बजट में भी जनता के लिए कुछ नहीं है।”

भाजपा विधायक प्रभु चौहान ने कहा, “इस बजट में कुछ नहीं है, यह पूरी तरह खोखला है। यह लोगों को गुमराह करने वाला बजट है, इसलिए हम विरोध कर रहे हैं। विपक्ष में होने के नाते हम जनता के मुद्दों को उठाएंगे। मैं सिर्फ यही कहूंगा कि कांग्रेस सरकार कोई काम नहीं कर रही है। यह एक धोखे वाली सरकार है।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.