Harmanpreet Singh ने हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन का किया दावा

Summary :

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान Harmanpreet Singh ने सोमवार को कहा कि उनके खिलाड़ियों ने एफआईएच प्रो लीग के मैचों में शानदार जज्बे और टीमवर्क का नमूना पेश किया तथा पेरिस ओलंपिक से पहले उन्हें अच्छी सीख मिली। HIGHLIGHTS भारत ने 16 मैच में 24 अंक लेकर प्रो लीग में अपने अभियान का समापन किया भारत को 5 मैच में जीत और 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा टीम इंडिया ने 3 मैच पेनल्टी शूटआउट में जीते  भारत ने 16 मैच में 24 अंक लेकर प्रो लीग में अपने अभियान का समापन किया। उसने 5 मैच जीते…

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान Harmanpreet Singh ने सोमवार को कहा कि उनके खिलाड़ियों ने एफआईएच प्रो लीग के मैचों में शानदार जज्बे और टीमवर्क का नमूना पेश किया तथा पेरिस ओलंपिक से पहले उन्हें अच्छी सीख मिली।

HIGHLIGHTS

  • भारत ने 16 मैच में 24 अंक लेकर प्रो लीग में अपने अभियान का समापन किया
  • भारत को 5 मैच में जीत और 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा
  • टीम इंडिया ने 3 मैच पेनल्टी शूटआउट में जीते 


भारत ने 16 मैच में 24 अंक लेकर प्रो लीग में अपने अभियान का समापन किया। उसने 5 मैच जीते लेकिन इतने ही मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। उसने पेनल्टी शूटआउट में तीन मैच जीते लेकिन इतने ही मैच में उसे हार भी झेलनी पड़ी। भारतीय टीम अंक तालिका में अभी चौथे स्थान पर है। हरमनप्रीत ने हॉकी इंडिया की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा,‘‘एफआईएच प्रो लीग 2023-24 में हमारा सफर शानदार रहा। नीदरलैंड 2-2 (शूटआउट में 4-2), अर्जेंटीना (5-4) और जर्मनी (3-0) जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ हमारी जीत टीम की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प को दिखाती है।’’ उन्होंने कहा,‘‘हमने पूरे टूर्नामेंट में शानदार जज्बे और टीमवर्क का प्रदर्शन किया।’’
हरमनप्रीत ने पेरिस ओलंपिक से पहले इस टूर्नामेंट में खेलने के महत्व पर भी बात की।
उन्होंने कहा,‘‘हमें अपने मजबूत पक्षों को समझने और किन क्षेत्रों में हमें सुधार करने की जरूरत है यह जानने में इस लीग की भूमिका महत्वपूर्ण रही। अब हम जानते हैं कि हम किस स्थिति में हैं और वैश्विक स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हमें किन विभागों में काम करने की जरूरत है।’’ टूर्नामेंट में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, भारत, नीदरलैंड, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, स्पेन और आयरलैंड सहित नौ टीमों ने भाग लिया।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.