आज आईसीसी विश्व कप 2019 का पांचवा मैच साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच में लंदन के केनिंग्टन ओवल क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ साउथ अफ्रीका का यह दूसरा मैच है।

इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 30 मई को साउथ अफ्रीका ने पहला मैच खेला था जिसमें इंग्लैंड ने अफ्रीका को 104 रनों से मात दे दी थी। वहीं आज विश्व कप में बांग्लादेश अपने अभियान की शुरुआत कर रही है।
साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने अपने अभियान की शुरुआत की थी। पहले मैच में हार का सामना करने के बाद आज अफ्रीका टीम बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतने की पूरी कोशिश करेगी। टीम की अच्छी शुरुआत दिलाने के जिम्मेदारी क्टिंन डी कॉक और हाशिम अमला के ऊपर होगी।

उसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज कप्तान फाफ डू प्लेसी, रेसी वान डर डुसेन, जेपी डुमिनी और एडेन मार्करम पर बड़े स्कोर को पहुंचाने में होगी। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो इमरान ताहिर, कगिसो रबाडा, एंडिले फेलुकवायो और डेल स्टेन पर विरोधी टीम को कम स्कोर पर रोकने की जिम्मेदारी होगी।

वहीं बांग्लादेश की बात करें तो अभ्यास मैच में भारतीय टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन आज विश्व कप में अपना पहला मैच को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।

इस मैच को जीताने में सौम्य सरकार, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, कप्तान मशरफे मुर्तजा, शाकिब अल हसन और मुस्तफिजुर रहमान पर जिम्मेदारी होगी। बांग्लादेश का कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा है जिससे वह साउथ अफ्रीका को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



