HIGHLIGHTS
- ISSF विश्व कप 10 मीटर’ के कांस्य पदक मुकाबले में हंगरी के एस्जटर मेसजारोस और इस्तवान पेनी की जोड़ी से 9-17 से हार गई।
- मेहुली और दिव्यांश ने इससे पहले क्वालीफिकेशन में संयुक्त रूप से 630.7 का स्कोर बनाकर चौथा स्थान हासिल किया था।
- मिश्रित टीम एयर पिस्टल में रिदम सांगवान और उज्ज्वल मलिक 573 का स्कोर करके आठवें स्थान पर रहे
मेहुली घोष और दिव्यांश सिंह पंवार की भारतीय 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम शनिवार को स्पेन के ग्रेनाडा में ‘आईएसएसएफ (ISSF) विश्व कप 10 मीटर’ के कांस्य पदक मुकाबले में हंगरी के एस्जटर मेसजारोस और इस्तवान पेनी की जोड़ी से 9-17 से हार गई। भारत चार स्वर्ण और 10 पदकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।
मेहुली और दिव्यांश ने इससे पहले क्वालीफिकेशन में संयुक्त रूप से 630.7 का स्कोर बनाकर चौथा स्थान हासिल किया था। जर्मनी के मैक्सिमिलन डेलिंगर और अन्ना जानसेन की जोड़ी ने इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में नैन्सी और ऐश्वर्या तोमर की एक अन्य भारतीय मिश्रित टीम 627.6 अंकों के साथ 16वें स्थान पर रहीं।
मिश्रित टीम एयर पिस्टल में रिदम सांगवान और उज्ज्वल मलिक 573 का स्कोर करके आठवें स्थान पर रहे, जबकि मनु भाकर और रविंदर सिंह कर टीम 568 का स्कोर करके 19वें स्थान पर रही।


Download Android App
Download iOS App




