स्टार बल्लेबाज Rinku Singh के पीछे पड़ा डॉन दाउद! मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, लिखा- मैं आपका फैन….

Summary :

Rinku Singh Threat: भारत के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। रिंकू सिंह के पीछे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पड़ गया है। रिकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिली हैं। दाऊद गैंग इस साल फरवरी से अप्रैल के बीच तीन धमकी भरे मैसेज भेजे थे। डी-कंपनी ने रिंकू सिंह से पांच करोड़ की फिरौती मांगी थी। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। Rinku Singh Ransom Message: वेस्टइंडीज से भेजी थी धमकी रिंकू सिंह को धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को…

Rinku Singh Threat: भारत के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। रिंकू सिंह के पीछे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पड़ गया है। रिकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिली हैं। दाऊद गैंग इस साल फरवरी से अप्रैल के बीच तीन धमकी भरे मैसेज भेजे थे। डी-कंपनी ने रिंकू सिंह से पांच करोड़ की फिरौती मांगी थी। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Rinku Singh Ransom Message: वेस्टइंडीज से भेजी थी धमकी

रिंकू सिंह को धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनमे से एक ने धमकी देने की बात कबूल कर ली है। हैरानी की बात है कि फिरौती मांगने वाले दोनों आरोपी वेस्टइंडीज के हैं और उन्हें वहीं गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम मोहम्मद दिलशाद और मोहम्मद दिलशाद और मोहम्मद नवीद है। वेस्टइंडीज ने दोनों आरोपियों को भारत को सौंप दिया है।

Rinku Singh Threat
Rinku Singh Threat

Rinku Singh News: मैसेज भेजकर मांगी फिरौती 

दिलशाद ने मशहूर क्रिकेटर रिंकू सिंह से ₹5 करोड़ की फिरौती मांगी। उसने अपना पहला मैसेज 5 फरवरी, 2025 को सुबह 7:57 बजे भेजा। इसमें लिखा था, “मुझे उम्मीद है कि आप ठीक होंगे। मैं आपका सबसे बड़ा फैन हूं और मुझे बहुत खुशी है कि आप केकेआर टीम के लिए खेल रहे हैं। रिंकू सर, मुझे उम्मीद है कि आप अपनी मेहनत जारी रखेंगे। एक दिन आप अपने करियर के शिखर पर पहुंचेंगे। सर, मेरी एक गुजारिश है अगर आप मेरी थोड़ी आर्थिक मदद कर सकें, तो अल्लाह आपको और भी तरक्की देगा, इंशाअल्लाह।”

 Rinku Singh Underworld Threat: दाऊद से है लिंक

आरोपी के मुताबिक, जब रिंकू सिंह को अपने मैसेज का कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने 9 अप्रैल, 2025 की रात 11:56 बजे रिंकू सिंह को एक और मैसेज भेजा। उसने लिखा, “मुझे 5 करोड़ रुपये चाहिए। मैं तुम्हें समय और जगह बता दूंगा।” जब दिलशाद को दूसरे फिरौती वाले मैसेज का कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने 20 अप्रैल की सुबह 7:41 बजे अंग्रेजी में एक और मैसेज भेजा। इसमें बस इतना लिखा था, “रिमाइंडर! डी-कंपनी।”

 Rinku Singh Underworld Threat
Rinku Singh Underworld Threat

जीशान सिद्दीकी से भी मांगी थी फिरौती

बता दें  पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पुलिस ने उनके बेटे जीशान सिद्दीकी से ₹10 करोड़ की फिरौती मांगने के आरोप में इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े जाने के बाद, जो सामने आया उसने पुलिस को हैरान कर दिया। एक आरोपी ने रिंकू सिंह को फोन करके फिरौती मांगने की बात कबूल की।

ये भी पढ़ें- कप्तानी बदली, हीरो भी बाहर! Varun Chakravarthy को Team India से बाहर करने पर उठे सवाल

Neha Singh