Elvish Yadav meet Premanand Ji Maharaj: एल्विश यादव ने प्रेमानंद जी महाराज से की मुलाकात, आशीर्वाद लेने के साथ किया ये बड़ा वादा

Summary :

Elvish Yadav meet Premanand Ji Maharaj: बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव ने प्रेमानंद जी महाराज की बीमारी की खबर आने के बाद उनसे मुलाकात की। वृंदावन स्थित प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में एल्विश ने प्रतिदिन भगवान का नाम जपने का भी वादा किया। Elvish Yadav meet Premanand Ji Maharaj Elvish Yadav ने प्रेमानंद जी महाराज से की मुलाकात   View this post on Instagram   A post shared by Bhajan Marg Official (@bhajanmarg_official) बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही…

Elvish Yadav meet Premanand Ji Maharaj: बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव ने प्रेमानंद जी महाराज की बीमारी की खबर आने के बाद उनसे मुलाकात की। वृंदावन स्थित प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में एल्विश ने प्रतिदिन भगवान का नाम जपने का भी वादा किया।

Elvish Yadav meet Premanand Ji Maharaj

Elvish Yadav ने प्रेमानंद जी महाराज से की मुलाकात

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में एल्विश यादव ने प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की है। इस दौरान महराज जी ने एल्विश को आशीर्वाद दिया है। इन दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में दोनों एक दूसरे से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।

एल्विश यादव ने जब बाबा जी के हेल्थ के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘अब मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में क्या कह सकता हूं? मेरी दोनों किडनी खराब हो गई हैं, लेकिन ईश्वर की कृपा से मैं अभी भी आप सभी से मिल सकता हूं और बात कर सकता हूं। अब कुछ भी ठीक करने की जरूरत नहीं है… आज हो या कल, हम सभी को जाना ही होगा।’

Elvish Yadav ने प्रेमानंद जी को किया ये वादा

Elvish Yadav meet Premanand Ji Maharaj
Elvish Yadav meet Premanand Ji Maharaj

एक मार्मिक बातचीत में, प्रेमानंद जी महाराज ने एल्विश से पूछा कि क्या वह नाम जप का अभ्यास करता है। जब एल्विश ने उत्तर दिया कि वह नहीं करता, तो संत ने उसे धीरे से सलाह दी, “तुम्हें थोड़ा-बहुत ही सही, नाम जप तो करना ही चाहिए। आज तुम अपने पिछले अच्छे कर्मों के कारण सफल हो। लेकिन आज का क्या? भगवान का नाम जप लो, इससे तुम्हारा क्या नुकसान होगा? एक अंगूठी पहनो और रोज़ाना दस हज़ार बार नाम जप करो। क्या तुम ऐसा करोगे?”

एल्विश ने विनम्रतापूर्वक सहमति व्यक्त की और प्रतिदिन 10,000 बार दिव्य नाम “राधा” का जाप करने का वचन दिया। उनकी हार्दिक प्रतिबद्धता ने उनके कई प्रशंसकों और अनुयायियों को प्रभावित किया और उन्हें आध्यात्मिकता और कृतज्ञता को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

Also Read: शादी के बाद भी Pawan Singh और Akshara Singh चल रहा था Affair, पति Jyoti Singh ने खोला राज़

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।