Ratan Tata Death Anniversary: सादगी भरा जीवन, 100 से अधिक ब्रांड संभाले, भारतीय उद्योग जगत को पहुंचाया बुलंदियों पर

Ratan Tata Death Anniversary

Ratan Tata Death Anniversary: 100 से अधिक ब्रांड और कंपनी की जिम्मेदारी फिर भी सादगी भरा जीवन, जिस कंपनी पर निवेश किया उसे सातवें आसमान के लाभ तक पहुंचाया, कई कंपनियों को घाटे से बाहर निकालकर लाभ के उस छोर तक ले जाना जहां किसी ने ना सोचा हो। यह सादगी, संघर्ष और भारतीय उद्योग को बुलंदियों पर पहुंचाने का सफर 28 दिसंबर, 1937 को मुंबई में जन्मे रतन टाटा का है। वह भारत के दो सबसे बड़े निजी क्षेत्र ट्रस्टों, रतन टाटा ट्रस्ट और दोराबजी टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष थे।

1991 से 2012 में अपनी सेवानिवृत्ति तक, टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी, टाटा संस के अध्यक्ष रहे। इसके बाद उन्हें टाटा संस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 9 अक्टूबर 2024 को स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनका 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

Ratan Tata Death Anniversary: 9 अक्टूबर 2025 को पुण्यतिथि

Ratan Tata Death Anniversary
Ratan Tata Death Anniversary (Source: social media)

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रहे दिवंगत रतन टाटा की आज 9 अक्टूबर 2025 को पुण्यतिथि है। बता दें कि स्वास्थ खराब होने के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन 9 अक्टूबर 2024 को अस्पताल में रतन टाटा ने अतिंम सांस ली। दिवंगत रतन टाटा का जीवन सभी लोगों के लिए यादगार और प्रेरणादायक रहा क्योंकि देश के सबसे बड़े बिजनसमैन होने के बाद भी उनका जीवन सादगी से भरा रहा। अपनी तेज बिजनेस की जानकारी से कई कंपनियों को घाटे से उबारा और लाभ तक भी पहुंचाया।

Ratan Tata Investment in Company: सादगी भरा जीवन

rgggggggggg
Ratan Tata का सादगी भरा जीवन (Source: social media)

दिवंगत रतन टाटा ने लगभग 40 कंपनी में निवेश किया था और इनमे से 18 कंपनियों का नाम भारतीय उद्योग जगत में शामिल है। इन कंपनियों से देश को मजबूती मिलने के साथ ही उद्योग जगत भी मजबूत हुआ है। बता दें कि टाटा समूह के बिजनेस के विस्तार के साथ ही कई कंपनियों में भी निवेश किया था जिससे भारत के उद्योग जगत को मजबूती मिली।

Tata Company Globaly Hit: अमेरिका से अपनी पढ़ाई पूरी की

28 दिसंबर, 1937 को जन्में रतन टाटा ने अमेरिका से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। अमेरिका के कॉर्नेल विश्विद्यालय से B. Arch की डिग्री हासिल की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद लगभग 2 वर्षों तक अमेरिका में ही नौकरी की थी। 1962 में वह भारत वापस आ गए थे और 1991 में टाटा समूह की कमान संभाली और समूह की कई कंपनियां को वैश्विक बाजार में हिट होने लगी। बता दें कि TATA Motors, TATA Tea, समेत कई कंपनी ने उपलब्धि हासिल की है।

Ratan Tata Awards & Medal: 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित

रतन टाटा को बड़े सम्मान से नवाजा गया
रतन टाटा को बड़े सम्मान से नवाजा गया (Source: social media)

अपनी मेहनत, बिजनेस की आपार जानकारी और कंपनियों के विस्तार के बाद रतन टाटा ने देश-विदेश और बिजनेस जगत में अपना नाम बना दिया है। बता दें कि वर्ष 2000 में रतन टाटा को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया था और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इतना ही नहीं फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च सम्मान से भी सम्मानित किया गया था।

ALSO READ: Ratan Tata Will: रतन टाटा की 3,800 करोड़ की वसीयत का बंटवारा, यहां जानें किसे क्या मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।