शादी के बाद भी Pawan Singh और Akshara Singh चल रहा था Affair, पति Jyoti Singh ने खोला राज़

Summary :

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और उनकी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों के बीच मामला बढ़ता जा रहा है और दोनों एक दूसरे पर एक के बाद एक गंभीर आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में ज्योति सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पवन सिंह पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए। उन्होंने न सिर्फ पवन पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए, बल्कि यह दावा भी किया कि एक्टर ने उन्हें अबॉर्शन पिल्स दी थीं। अब ज्योति का एक और बयान सामने आया है, जिसमें…

akshara pawan affaire jyoti singh

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और उनकी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों के बीच मामला बढ़ता जा रहा है और दोनों एक दूसरे पर एक के बाद एक गंभीर आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में ज्योति सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पवन सिंह पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए। उन्होंने न सिर्फ पवन पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए, बल्कि यह दावा भी किया कि एक्टर ने उन्हें अबॉर्शन पिल्स दी थीं। अब ज्योति का एक और बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के रिश्ते पर बड़ा खुलासा किया है।

अक्षरा संग रिश्ते पर बोलीं ज्योति

ज्योति सिंह (Jyoti Singh) ने कहा कि शादी के बाद भी पवन सिंह (Pawan Singh)  का रिश्ता अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ चल रहा था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा “पवन सिंह और अक्षरा के रिश्ते के बारे में तो सभी जानते हैं। मैंने शादी के बाद कभी पवन से इस बारे में सवाल नहीं किया क्योंकि शादी से पहले दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका था। लेकिन बाद में मुझे पता चला कि हमारी शादी के बाद भी दोनों कुछ समय तक साथ थे।”

Pawan Singh

ज्योति ने यह भी कहा कि वह यहां सिर्फ अक्षरा की नहीं बल्कि उन कई महिलाओं की बात कर रही हैं जिनसे पवन सिंह का नाम जुड़ता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पवन की जिंदगी में कई और रिश्ते रहे हैं और वह सब जानते हुए भी चुप रहीं ताकि उनका घर बचा रहे।

चरित्र पर उठ रही उंगली

ज्योति सिंह (Jyoti Singh) ने भावुक होते हुए बताया कि शादी के समय उनके पिता ने उन्हें समझाया था कि “बेटा तुम्हारी शादी किसी आम इंसान से नहीं बल्कि एक स्टार से हो रही है इसलिए तुम्हें कई बार समझौता करना पड़ेगा।” ज्योति ने कहा कि उन्होंने अपने पिता की इस बात को दिल से माना और हमेशा अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की। उन्होंने कहा “मैंने अपनी शादी में बहुत कुछ सहा, ऐसी चीजें देखीं जिन्हें एक पत्नी कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती लेकिन तब भी मैं चुप रही। अब जब मैं सच बोल रही हूं तो मेरे ही चरित्र पर उंगली उठाई जा रही है।”

Jyoti Singh

रिश्ते में आई दरार

ज्योति (Jyoti Singh) ने आगे बताया कि उनके रिश्ते में दरार तब आई जब किसी ने पवन सिंह (Pawan Singh) को एक ऑडियो मैसेज भेजा। उस मैसेज में दावा किया गया था कि ज्योति के कई मर्दों के साथ संबंध हैं। उन्होंने कहा कि पवन ने बिना सच्चाई जाने उस ऑडियो पर भरोसा कर लिया और शादी तोड़ने का फैसला ले लिया। इसके बाद दोनों के बीच दूरी बढ़ती चली गई।

अक्षरा का मिला साथ

इस बीच, भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भी ज्योति सपोर्ट में सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि ज्योति के साथ जो हुआ, वैसा ही कुछ उनके साथ भी अतीत में हो चुका है। अक्षरा के इस बयान के बाद पवन सिंह का विवाद और गहरा गया है।

akshara singh

कब हुई थी शादी

पवन सिंह (Pawan Singh) और ज्योति सिंह (Jyoti Singh) की शादी साल 2018 में हुई थी। कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। अब जब दोनों मीडिया के सामने एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, तो भोजपुरी इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। पवन सिंह ने फिलहाल इस पूरे विवाद पर कोई नई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनकी चुप्पी पर कई सवाल खड़े हो रहे है। उधर, ज्योति का कहना है कि वह अब पीछे नहीं हटेंगी और जनता के सामने सच्चाई लेकर आएंगी।

ये भी पढ़ें: Rise and Fall: Manisha Rani की पोल खुली! Arjun Bijlani और Arbaaz Patel ने किया बड़ा खुलासा

Yashika Jandwani