ऋषभ पंत दिग्गज एमएस धोनी को पछाड़ इस मामले में निकले सबसे आगे,यह शानदार रिकॉर्ड किया अपने नाम

Summary :

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज का अंतिम और निर्णयक मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में खेला जा रहा है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज का अंतिम और निर्णयक मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में खेला जा रहा है। मैच में लंच बे्रक के बाद जब कप्तान अजिंक्य रहाणे का बोल्ड हुए और पांचवें नंबर पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए तो उन्होंने 58.3 ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर दो रन लेकर टेस्ट क्रिकेट में खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। 
इसके साथ ही पंत ने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। 
पंत ने यहां गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की। पंत न पैट कमिंस की गेंद पर चौका मार अपने 1000 रनों का आंकड़ा पूरा किया। 

23 साल के पंत ने यहां तक पहुंचने में 27 पारियां लीं। उनसे पहले यह रिकार्ड भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था जिन्होंने 32 टेस्ट पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। पंत ने भारत के लिए 16 वनडे और और 28 टी-20 मैच खेले हैं जिनमें क्रमश: 374 और 210 रन बनाए हैं। 
बता दें ऋषभ पंत के पास बतौर भारतीय विकेटकीपर एक बेहद ही शानदार रिकॉर्ड दर्ज है और इस मामले में पंत अब धोनी से आगे निकल गए हैं। पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर हैं। खास बात उन्होंने यह कारनामा 11 वें टेस्ट की 22 वीं पारी में कर दिखाया था। 

Desk Team