Team India Wins Gold: श्रेयस अय्यर की अगुवाई में जापान गई टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 में कमाल कर दिखाया. मेन इन ब्लू ने मेंस क्रिकेट इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया. फाइनल में उनकी टक्कर चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ हुई थी. खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने 19 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की. साथ ही स्वर्ण पदक पर भी अपना कब्जा कर लिया. मुकाबला काफी रोमांचक व हाई स्कोरिंग रहा था. जहां आखिर में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी.
Team India Wins Gold

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल कमाल का रहा. इस मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो टॉस टीम इंडिया के पक्ष में रहा था. कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने बनाए. अभिषेक के बल्ले से 28 गेंदों पर 61 रन निकले. वहीं तिलक ने 22 बॉल पर 51 रनों का अहम योगदान दिया. इन पारियों ने भारत को बेहतरीन स्थिति में पहुंचा दिया.
विशाल स्कोर के सामने झुकी पाकिस्तान

फाइनल में इतने दबाव के बीच 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं था. पाक को जरूरत थी एक अच्छी शुरुआत की. हालांकि इस टीम ने अपना पहला विकेट महज 33 के स्कोर पर गंवा दिया. कप्तान साहिबजादा फरहान 10 रन बनाकर चलते बने. उस्मान भी केवल 3 ही रनों का योगदान दे सके. ओपनर माज़ सदाकत के बल्ले से 23 रनों की पारी निकली. अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने मिलकर पाकिस्तान के 3 विकेट केवल 39 रनों पर झटक लिए. चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे हसन नवाज ने कमाल की पारी खेली.

युवा बल्लेबाज आखिर तक क्रीज पर टिके रहे. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 51 गेंदों का सामना करके 96 रन ठोके. इस दौरान वो 7 छक्के व 5 चौके जड़ने में कामयाब रहे. अपनी पारी के दौरान नवाज ने 188 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. हालांकि इतना काफी नहीं था. हसन नवाज को दूसरे छोर पर किसी अन्य बैटर का साथ नहीं मिला. आखिर में पाकिस्तान निर्धारित 20 ओवर में केवल 192 रन ही बना सकी.
Read More: फाइनल में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, पाकिस्तान के खिलाफ हो गए ढेर


Download Android App
Download iOS App




