U19 WC 2026 जीताने में Rohit Sharma का है बड़ा हाथ, 8 Month बाद बाहर आया बड़ा सच

Summary :

Rohit Sharma Advice to Ayush Mhatre: भारत की अंडर-19 टीम ने 2026 U19 World Cup में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया और रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती। इस पूरी जीत में कप्तान आयुष म्हात्रे की भूमिका भी काफी अहम रही। हालांकि, कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने से पहले आयुष के सामने एक बड़ी चुनौती थी। वह पहली बार इतने बड़े स्तर पर टीम की कप्तानी करने जा रहे थे। ऐसे में उन्होंने भारत के अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से मदद लेने का…

Rohit Sharma Advice to Ayush Mhatre: भारत की अंडर-19 टीम ने 2026 U19 World Cup में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया और रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती। इस पूरी जीत में कप्तान आयुष म्हात्रे की भूमिका भी काफी अहम रही।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

हालांकि, कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने से पहले आयुष के सामने एक बड़ी चुनौती थी। वह पहली बार इतने बड़े स्तर पर टीम की कप्तानी करने जा रहे थे। ऐसे में उन्होंने भारत के अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से मदद लेने का फैसला किया। आयुष ने खुद बताया कि कप्तानी मिलने के बाद उन्होंने रोहित को मैसेज किया था।

Rohit Sharma Advice to Ayush Mhatre: रोहित शर्मा से मिले आयुष म्हात्रे, कप्तानी को लेकर मिली खास सलाह

Ayush Mhatre
Ayush Mhatre

आयुष म्हात्रे ने बताया कि IPL के बाद जब उन्हें भारत U19 टीम का कप्तान बनाया गया, तो उन्हें इस जिम्मेदारी को लेकर ज्यादा अनुभव नहीं था। इसी दौरान उन्होंने रोहित शर्मा को मैसेज किया।

रोहित ने आयुष से कहा था कि अगर उन्हें किसी भी चीज पर बात करनी हो तो वह उन्हें कॉल या मैसेज कर सकते हैं। इसके बाद आयुष ने रोहित से मिलने की इच्छा जताई। रोहित ने उन्हें अपने घर बुलाया और दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई।

आयुष के मुताबिक, रोहित ने उन्हें समझाया कि कप्तान के तौर पर टीम को किस तरह संभालना चाहिए। खिलाड़ियों के साथ कैसे रहना है, मुश्किल परिस्थितियों में किस तरह फैसले लेने हैं और टीम को एक साथ कैसे लेकर चलना है, इन सब बातों पर रोहित ने उनसे चर्चा की।

इस मुलाकात की एक और खास बात यह रही कि रोहित ने आयुष के पिता से भी करीब आधे घंटे तक बात की। आयुष ने रोहित को ऐसा खिलाड़ी बताया जो युवा क्रिकेटरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आयुष के लिए रोहित के साथ यह बातचीत कितनी खास रही होगी।

धोनी से पहली मुलाकात में घबराए थे आयुष, IPL में भी दिखाया दम

Rohit Sharma Advice to Ayush Mhatre
Rohit Sharma Advice to Ayush Mhatre

आयुष म्हात्रे का नाम पिछले कुछ समय में भारतीय क्रिकेट के युवा खिलाड़ियों में तेजी से सामने आया है। उन्होंने 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।

आयुष ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी से अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी बताया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने धोनी को पहली बार सामने देखा तो वह थोड़ा डर गए थे। वह धोनी के साथ तस्वीर लेना चाहते थे, लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उनसे कैसे बात शुरू करें।

आखिरकार ट्रायल के आखिरी दिन उन्होंने हिम्मत की और धोनी के साथ तस्वीर ली।

अब तक आयुष IPL में 13 मैच खेल चुके हैं और उनके नाम 441 रन हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 94 रन है।

वहीं, U19 World Cup में कप्तानी करते हुए उन्होंने टीम को खिताब तक पहुंचाया। उनके साथ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भी भारत की जीत में अहम योगदान दिया।

Also Read : दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, वेस्टइंडीज का सबसे खतरनाक बैटर बाहर

Anjali Maikhuri