Seher Hone Ko Hai 02 October 2026 Spoiler Alert: Mahid ने अपने हाथों से संवारी Seher, बालों में लगाया गजरा तो फैंस बोले- ‘ऐसा शौहर सबको मिले’

Summary :

'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) के 2 अक्टूबर 2026 के एपिसोड में मुफ़्ती साहब और सेहर का बेहद रोमांटिक और खूबसूरत अंदाज़ देखने को मिला। माहिद जिस तरह से सहर को तैयार करता है और उनके बालों में गजरा लगता है, उसे देखकर दर्शक और फैंस दोनों दीवाने हो गए हैं।

टीवी सीरियल ‘सहर होने को है’ (Seher Hone Ko Hai) में इन दिनों कुछ ऐसा चल रहा है कि फैंस अपनी टीवी स्क्रीन से नजरें ही नहीं हटा पा रहे हैं। कहानी में इमोशंस, ड्रामा और प्यार का ऐसा तड़का लगा है कि हर कोई बस इसी की चर्चा कर रहा है। आज यानी 2 अक्टूबर 2026 के एपिसोड ने तो दर्शकों का दिल ही जीत लिया है। आइए जानते हैं क्या कुछ खास हुआ है आज के इस बेहतरीन एपिसोड में…

माहिद ने खुद अपने हाथों से सजाया सहर को, फैंस बोले – “दुनिया के सबसे अच्छे शौहर”

आज के एपिसोड की शुरुआत ही एक बेहद खूबसूरत और दिल को छू लेने वाले पल से होती है। स्क्रीन पर मुफ़्ती साहब यानी माहिद का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। जिस प्यार और शिद्दत के साथ वो सहर को तैयार कर रहा होता है, उसने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

सहर के चेहरे की खुशी साफ बयां कर रही है कि वह कितनी लकी महसूस कर रही है। सोशल मीडिया पर भी फैंस इस सीन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “मुफ़्ती साहब को तो देखो, अपनी बेगम को कितने प्यार से तैयार कर रहे हैं।” वहीं दूसरे फैन ने लिखा, “सच में, दुनिया के सबसे अच्छे पति तो मुफ़्ती साहब ही हैं, माहिद जैसा कोई दूसरा नहीं”

गज़रे वाली वो रोमांटिक शाम और माहिद का ‘मजनू मियां’ वाला अंदाज़

Seher Hone Ko Hai Latest News
Seher Hone Ko Hai Latest News ( Source: Social Media)

एपिसोड की सबसे बड़ी खासियत वो पल था जब माहिद बड़े ही प्यार से सहर के बालों में गजरा लगाते हैं। माहिद का यह रोमांटिक और केयरिंग अंदाज़ देख न सिर्फ सहर, बल्कि दर्शक भी पूरी तरह पिघल गए हैं। फैंस इस जोड़ी को टीवी की ‘नंबर वन जोड़ी‘ बता रहे हैं।

लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि माहिद का यह ‘मजनू मियां‘ वाला अवतार हर किसी को अपना दीवाना बना रहा है। माहिद और सहर के बीच की यह केमिस्ट्री इस सीरियल की जान बन चुकी है। दर्शक इसे टीवी के साथ-साथ जियो सिनेमा (JioCinema) और हॉटस्टार पर भी बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

आगे क्या आएगा नया ट्विस्ट? फैंस ने की एपिसोड की जमकर तारीफ

Mahid and Seher Romantic Scene
Mahid and Seher Romantic Scene ( Source: Social Media)

आज के एपिसोड की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज होने के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स आने लगे है। फैंस लगातार शो के मेकर्स की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आज का एपिसोड हफ़्ते का सबसे बेहतरीन एपिसोड था।

लोग आर्टिस्ट्स की एक्टिंग की भी जमकर सराहना कर रहे हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस रोमांटिक मोड़ के बाद कहानी में कौन सा नया मोड़ या ड्रामा आने वाला है, जो दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा देगा।

Read More: KSBKBT 2 02 October 2026 Spoiler Alert: क्या खत्म होने वाला है Tulsi-Mihir का सफर..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।