दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, वेस्टइंडीज का सबसे खतरनाक बैटर बाहर

Summary :

IND vs WI 2nd ODI: इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे 30 सितंबर को खेला जाएगा. असम में स्थित गुवाहाटी का मैदान बुधवार में होने वाला मुकाबला होस्ट करेगा. सीरीज में इंडियन टीम 1-0 से आगे चल रही है. दूसरे वनडे में उनके पास मौका होगा जीत के साथ श्रृंखला अपने नाम करने की. दूसरी तरफ वेस्टइंडीज वापसी के लिए बेताब होगी. हालांकि आगामी मैच से पहले विंडीज टीम को करारा झटका लगा है. टीम के धाकड़ बल्लेबाज और पिछले मैच के शतकवीर इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं. IND vs WI 2nd ODI वेस्टइंडीज जो भारत के…

IND vs WI 2nd ODI: इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे 30 सितंबर को खेला जाएगा. असम में स्थित गुवाहाटी का मैदान बुधवार में होने वाला मुकाबला होस्ट करेगा. सीरीज में इंडियन टीम 1-0 से आगे चल रही है. दूसरे वनडे में उनके पास मौका होगा जीत के साथ श्रृंखला अपने नाम करने की. दूसरी तरफ वेस्टइंडीज वापसी के लिए बेताब होगी. हालांकि आगामी मैच से पहले विंडीज टीम को करारा झटका लगा है. टीम के धाकड़ बल्लेबाज और पिछले मैच के शतकवीर इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं.

IND vs WI 2nd ODI

IND vs WI 2nd ODI
IND vs WI 2nd ODI

वेस्टइंडीज जो भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में वापसी करने की कोशिश कर रही है, उनको करारा झटका लगा है. टीम के अनुभवी और धाकड़ बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स दूसरे वनडे से बाहर हो गए हैं. पिंडली की चोट के चलते ग्रीव्स दूसरा एकदिवसीय मिस करेंगे. विंडीज टीम के लिए ये अच्छी खबर नहीं है. 26 वनडे खेल चुके दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पहले वनडे में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी. पारी की शुरुआत करने आए इस खिलाड़ी ने शतक जड़ा था. जस्टिन ग्रीव्स के बल्ले से 108 गेंदों पर 101 रनों की पारी निकली थी. इस पारी में 12 चौके शामिल थे. साथ ही इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 94 का रहा था.

Justin Greaves
Justin Greaves

जस्टिन पहले वनडे के दौरान ही काफी तकलीफ में नजर आए थे. हालांकि दर्द से कराहते हुए भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ने अपनी सेंचुरी पूरी की. लेकिन उनकी चोट का असर कुछ ऐसा हुआ कि वो फील्डिंग करने मैदान पर नहीं उतर सके. अब उसका चोट का खामियाजा उन्हें अगले मैच में भुगतना पड़ा. गुवाहाटी में होने वाले मुकाबले में वो बेंच पर बैठे हुए नजर आने वाला है.

तीसरे वनडे में भी खेलने पर संशय

Justin Greaves Injury
Justin Greaves Injury

जस्टिन ग्रीव्स की इंजरी ने वेस्टइंडीज को टेंशन दे दी गई होगी. हालांकि वेस्टइंडीज की टेंशन और बढ़ जाएगी, अगर वो तीसरे वनडे में भी नहीं खेलेंगे. जिसकी संभावना जताई जा रही है. जस्टिन ग्रीव्स की चोट गंभीर है. तीसरे वनडे में उनके खेलने पर फिलहाल संशय है.

 

Read More: Money in the Bank 2026: इस इवेंट में होंगे बड़े मुकाबले, जानें अब तक किन मैचों का हुआ है ऐलान

Raj Kiran