Christiano Ronaldo Leave His Camp: पुर्तगाल कैंप छोड़ने के बाद Ronaldo ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सही समय पर बताऊंगा पूरी सच्चाई

Summary :

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल के ट्रेनिंग कैंप से बाहर होने के बाद पहली बार बयान दिया और कहा कि सही समय पर वह इसके पीछे की पूरी वजह बताएंगे। डेनमार्क के खिलाफ मुकाबले से पहले कैंप छोड़ने के बाद उनके अंतरराष्ट्रीय भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, हालांकि उन्होंने संन्यास का ऐलान नहीं किया है। 41 वर्षीय रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए 234 मैचों में 146 गोल कर चुके हैं और 2026 को अपने प्रोफेशनल करियर का आखिरी साल बता चुके हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल की नेशनल टीम का कैंप छोड़ने के बाद पहली बार इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है। पुर्तगाल के कप्तान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साफ किया कि उन्होंने टीम कैंप छोड़ने का फैसला क्यों लिया, इसका पूरा सच वह सही समय आने पर बताएंगे। हालांकि, अपने बयान में रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का कोई सिंग्नल या ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। रोनाल्डो का यह बयान पुर्तगाल के कोच जॉर्ज जीसस की प्रेस कॉन्फ्रेंस और पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष पेड्रो प्रोएंसा के साथ उनकी बातचीत के बाद आया है।

Christiano Ronaldo Leave His Camp: रोनाल्डो ने क्या कहा?

Cristiano Ronaldo's future with Portugal
Cristiano Ronaldo’s future with Portugal (Source: Google)

सोशल मीडिया पर जारी अपने मैसेज में रोनाल्डो ने बताया कि कोच की प्रेस कॉन्फ्रेंस और महासंघ के अध्यक्ष के साथ बातचीत के बाद उन्होंने नेशनल टीम का ट्रेनिंग कैंप छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर वह पुर्तगाल के लोगों को उन कारणों के बारे में पूरी जानकारी देंगे, जिनकी वजह से उन्हें कैंप छोड़ने का फैसला लेना पड़ा। रोनाल्डो ने यह भी कहा कि उन्होंने नेशनल टीम के लिए हमेशा अपना बेस्ट दिया है। अपने मैसेज के आखिर में उन्होंने पुर्तगाल और टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

डेनमार्क मैच से पहले छोड़ा टीम कैंप

Cristiano Ronaldo On Denmark Match
Cristiano Ronaldo On Denmark Match (Source: Google)

हालांकि रोनाल्डो ने बुधवार को कोपेनहेगन में पुर्तगाल का ट्रेनिंग कैंप छोड़ दिया। यह फैसला डेनमार्क के खिलाफ नेशंस लीग मुकाबले से ठीक एक दिन पहले सामने आया। इसके बाद रोनाल्डो के इंटरनेशनल करियर को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में संन्यास की अनाउंसमेंट नहीं की है। इस पूरे इवेंट की शुरुआत रविवार को नॉर्वे के खिलाफ मुकाबले से हुई थी। पुर्तगाल ने यह मैच 2-1 से जीता था, लेकिन रोनाल्डो को पूरे मैच के दौरान मैदान पर नहीं उतारा गया। वह बेंच पर ही रहे थे।

कोच ने कहा था- रोनाल्डो मैच शुरू नहीं करेंगे

Cristiano Ronaldo On His Match
Cristiano Ronaldo On His Match (Source: Google)

नॉर्वे के खिलाफ मुकाबले के बाद रोनाल्डो ने सोमवार और मंगलवार को टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर ट्रेनिंग करने के बजाय जिम में समय बिताया। हालांकि वह चोटिल नहीं बताए गए थे, लेकिन कोच जॉर्ज जीसस ने रोनाल्डो के साथ किसी बड़े विवाद की बात से इनकार किया था। बुधवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि वो रोनाल्डो को पहले ही बता चुके था कि वह मैच की शुरुआत नहीं करेंगे और उन्हें सबस्टीट्यूट खिलाड़ियों के बीच रहना होगा।

जीसस ने यह भी एक्सेप्ट किया कि नॉर्वे के खिलाफ बाहर बैठने की वजह से रोनाल्डो नाराज थे, लेकिन उनके मुताबिक मामला वहीं खत्म हो गया था। कोच ने यह भी कहा था कि रोनाल्डो टीम के साथ ट्रेनिंग करेंगे और डेनमार्क के खिलाफ उनके खेलने का फैसला बाद में लिया जाएगा।

रोनाल्डो के इंटरनेशनल फ्यूचर पर भी चर्चा तेज

Cristiano Ronaldo's Future
Cristiano Ronaldo’s Future (Source: Google)

हालांकि कैंप छोड़ने के इवेंट के बाद 41 साल के रोनाल्डो के इंटरेशनल करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वह पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं और उनके नाम 234 इंटरनेशनल मैचों में 146 गोल दर्ज हैं। रोनाल्डो दो दशक से भी ज्यादा समय से पुर्तगाल की नेशनल टीम का हिस्सा रहे हैं। वह पहले भी अपने पेशेवर करियर के आखरी दौर को लेकर सिग्नल दे चुके हैं। अगस्त में उन्होंने कहा था कि 2026 पॉसीबली एक पेशेवर फुटबॉलर के रूप में उनका आखिरी साल हो सकता है।

हालांकि, फिलहाल रोनाल्डो ने पुर्तगाल की नेशनल टीम से संन्यास लेने की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। ऐसे में अब उनके अगले बयान का इंतजार रहेगा, जिसमें वह कैंप छोड़ने के पीछे की वजहों को विस्तार से सामने रखने की बात कह चुके हैं।

Read More: Panama Vs India Match Score: Fifa World Cup खेलने वाली पनामा के खिलाफ भारत ने किया बेहतरीन प्रदर्शन, जानें क्या रहा मैच का स्कोर?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।