आर्ईसीसी विश्व कप 2019 का दूसरा मैच पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच में हो रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन शुरूआत से ही पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी लंबी साझेदारी बनाने में नाकाम रहा है।

पाकिस्तान की पूरी टीम 21.4 ओवरों पर 105 रनों पर सिमिट कर रह गई। पाकिस्तान के एक के बाद एक खिलाड़ी गिरते ही जा रहे हैं। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक 2 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद फखर जमान 22 रन, हारिस सोहेल 8 रन, बाबर आजम 22 रन पर आउट हो गए।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का स्कोरकार्ड
इमाम-उल-हक- 2, फखर जमान- 22, बाबर आजम- 22, हारिस सोहेल- 8, मोहम्मद हफीज- 16, सरफराज अहमद- 8, इमाद वसीम- 1, शादाब खान- 0, हसन अली- 1



Download Android App
Download iOS App



