Calling Feature on X : वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसा कॉलिंग फीचर अब x पर भी मिलेगा, जाने कैसे

Summary :

Calling Feature on X : भारत के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक ट्विटर को अब एक्स के नाम से जाना जाता है। इस प्लेटफॉर्म को खरीदने के बाद एलन मस्क ने इसे एक “हर चीज का ऐप” बनाने की अपनी महत्वाकांक्षा को साझा किया है। इस दिशा में कंपनी लगातार नए-नए फीचर्स जोड़ रही है। इस बीच कंपनी ने एक और नया फीचर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए जारी किया है। वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम वाला कॉलिंग फीचर अब एक्स में भी एक्स ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ऑडियो और वीडियो कॉल फीचर लाइव कर दिया है। इस फीचर…

Calling Feature on X : भारत के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक ट्विटर को अब एक्स के नाम से जाना जाता है। इस प्लेटफॉर्म को खरीदने के बाद एलन मस्क ने इसे एक “हर चीज का ऐप” बनाने की अपनी महत्वाकांक्षा को साझा किया है। इस दिशा में कंपनी लगातार नए-नए फीचर्स जोड़ रही है। इस बीच कंपनी ने एक और नया फीचर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए जारी किया है।

वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम वाला कॉलिंग फीचर अब एक्स में भी

TWITER

एक्स ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ऑडियो और वीडियो कॉल फीचर लाइव कर दिया है। इस फीचर की मदद से अब आप अपनों या अपने फॉलोअर्स के साथ फेस टू फेस वीडियो कॉल के माध्यम से कनेक्ट हो सकते हैं। इस फीचर का उपयोग करना बहुत ही आसान है। इसे चलाने के लिए आपको सेटिंग में जाकर प्राइवेसी एंड सेफ्टी के ऑप्शन में आना है और यहां डायरेक्ट मैसेज पर क्लिक कर ऑडियो और वीडियो कॉल के ऑप्शन को ऑन करना है। ऐसा करते ही आपको चैट्स में ये ऑप्शन नजर आने लगेगा।

सिर्फ प्रीमियम यूजर्स ही ले पाएंगे लाभ

हालांकि, यह फीचर केवल एक्स के प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध है। फ्री यूजर्स को ये ऑप्शन नहीं मिलेगा। कंपनी पहले भी कई फीचर्स प्रीमियम यूजर्स तक सीमित रख चुकी है। ये फीचर क्या सभी पेड यूजर्स को मिलेगा या सिर्फ प्रीमियम और प्रीमियम प्लस यूजर्स के लिए सीमित है, ये जानकारी सामने नहीं है।

 TWITTER.

एक्स के लिए क्या है यह फीचर महत्वपूर्ण?

एक्स के लिए यह फीचर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को बनाए रखने और नए यूजर्स को आकर्षित करने में मदद मिल सकती है। वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स में ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर एक लोकप्रिय फीचर है। एक्स में यह फीचर उपलब्ध होने से कंपनी इन प्लेटफॉर्म्स के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team