ChatGPT Down : एक बार फिर डाउन हुआ ChatGPT, लाखों यूजर्स हुए परेशान

Summary :

ChatGPT Down : OpenAI के ChatGPT को लगातार दूसरे दिन आउटरेज का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि चैटजीपीटी फिर से डाउन हो गया है। बीती रात लगभग 12 बजे भी OpenAi के चैटबॉट को इन समस्याओं का सामना करना पड़ा था। जिसमें करीब साइट को नौ मिनट के लिए बड़ी रुकावट (ChatGPT Down) और लगभग एक घंटे के लिए रुकावट का सामना करना पड़ा। Highlights डाउन हुआ ChatGPT लाखों यूजर्स परेशान एक घंटे तक आई समस्या ChatGPT Down होने से यूजर्स हुए परेशान लगातार दूसरे दिन OpenAI का चैटजीपीटी फिर से डाउन हो गया है। मिली जानकारी…

ChatGPT Down : OpenAI के ChatGPT को लगातार दूसरे दिन आउटरेज का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि चैटजीपीटी फिर से डाउन हो गया है। बीती रात लगभग 12 बजे भी OpenAi के चैटबॉट को इन समस्याओं का सामना करना पड़ा था। जिसमें करीब साइट को नौ मिनट के लिए बड़ी रुकावट (ChatGPT Down) और लगभग एक घंटे के लिए रुकावट का सामना करना पड़ा।

Highlights

  • डाउन हुआ ChatGPT
  • लाखों यूजर्स परेशान
  • एक घंटे तक आई समस्या

ChatGPT Down होने से यूजर्स हुए परेशान

लगातार दूसरे दिन OpenAI का चैटजीपीटी फिर से डाउन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 12 बजे भी OpenAi के चैटबॉट को इन समस्याओं का सामना करना पड़ा था।  इस आउटरेज के कारण चैटजीपीटी प्लस (ChatGPT Down) और मुफ्त वाले वर्जन यूज करने वाले यूजर्स ने शिकायत की। वहीं अब दोबारा लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एक घंटे तक आई समस्या

ChatGPT Down
ChatGPT Down

बता दें कि दो दिनों में यह दूसरी बार है जब ये समस्या आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार को साइट को नौ मिनट के लिए बड़ी रुकावट और लगभग एक घंटे के लिए आंशिक रुकावट का सामना करना पड़ा। वहीं बुधवार को भी कई यूजर्स को इस परेशानी का सामना करना पड़ा है। बता दें कि चैटजीपीटी (ChatGPT Down) को लाखों यूजर्स इस्तेमाल करते हैं ये लोगों के सवालों का चुटकियां में जवाब देता है और उनकी परेशानी को दूर करता है।

OpenAI पर लगे हैं ये आरोप

ChatGPT Down
ChatGPT Down

सेवा की विश्वसनीयता संबंधी समस्याओं के अलावा कंपनी पर अपने नए वॉयस मॉडल के लिए अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन की आवाज़ की नकल करने (ChatGPT Down) का भी आरोप लगाया गया है। बता दें कि ओपनएआई के लिए यह सप्ताह बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा है।

अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन ने किया ये दावा

Scarlett Johansson
Scarlett Johansson

अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन ने दावा किया कि पिछले साल चैटजीपीटी सेवा के लिए आवाज उठाने के लिए ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने उनसे संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस महीने की जीपीटी-40 की रिलीज से दो दिन पहले पुनर्विचार करने के लिए कहा गया था, जिसमें एक नए “स्काई” आवाज मॉडल का प्रदर्शन शामिल था जो एक्ट्रेस की आवाज की तरह ही लगता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News