Compact SUV Astor: 1.5 लीटर VTI-TECH इंजन और AI असिस्टेंट के साथ लॉन्च

Summary :

नई Astor में AI असिस्टेंट, 10.1 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन

MG की शानदार गाड़ियों में से एक Compact SUV Astor भी लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती है।

MG ने अब Astor का नया अवतार भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।

10.1 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन, क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर के साथ वेंटिलेटेड सीट्स, 7 इंच का डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है।

 एडवांस फीचर की बात करें तो Astor में अब AI फीचर भी शामिल किया गया है।

इसमें AI असिस्टेंट दिया गया है। यह जरूरी जानकारी देने के साथ ही सनरुफ को भी कंट्रोल करने में सक्षम है।

Compact SUV Astor के इंजन की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर का दमदार VTI-TECH इंजन दिया गया है।

दमदार इंजन के साथ ही  ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए है।

माइलेज की बात करें तो यह लगभग 14-15KM प्रति लीटर की माइलेज देने में सक्षम है।

त्रिफला: आंवला, हरड़ और बहेड़ा का मिश्रण, कई रोगों का उपचार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।