जानिए, KAWASAKI VERSYS 1100 बाइक की कीमत और खाासियतें

Summary :

कावासाकी वर्सेस 1100: खराब रास्तों पर भी बेहतरीन परफॉर्मेंस

रेसिंग बाइक बनाने के लिए मशहूर KAWASAKI कंपनी ने VERSYS 1100 बाइक को भारतीय बाजार में उतार दिया है।

कंपनी ने इस बाइक में दमदार इंजन के साथ कुछ बदलाव भी किए है।

बता दें कि KAWASAKI की VERSYS 1000 बाइक पहले से ही भारतीय बाजार में मौजूद है। इसी बाईक के स्थान पर नई 1100 वर्सेस बाइक को लॉन्च किया गया है।

KAWASAKI VERSYS 1100 बाइक में पावरफुल 1099cc का इंजन दिया गया है। यह इंजन इनलाइन-फोर सिलेंडर के साथ आता है।

इस बाइक में LED लाइट्स, राइड के मोड्स, C-TYPE चार्जिंग, ABS, गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक, डबल डिस्क जैसै फीचर दिए गए है।

VERSYS 1100 बाइक को लंबे टूर के लिए बनाया गया है जिससे बाइक में पावरफुल इंजन और कई स्मार्ट फीचर दिए गए।

KAWASAKI VERSYS 1100 खराब या कच्चे रास्तों में भी चलने में सक्षम है।

 कीमत की बात करें तो इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 12.90 लाख रुपए है।

बाजार में पहले से मौजूद VERSYS 1000 बाइक की एक्स शोरूम कीमत 13.91 लाख रुपये थी।

भारतीय बाजार में Vivo V50 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।