वाहन निर्माता महिंद्रा ने अपनी SUV और कमर्शियल वाहनों की 3 प्रतिशत तक कीमत बढ़ाने की घोषणा कर दी है।
नई कीमतें अप्रैल 2025 से लागू होंगी।
कीमत बढ़ने की वजह इनपुट लागत और कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी होना है।
एसयूवी और कमर्शियल वाहनों के अलग-अलग मॉडल पर कीमत आधारित होगी।
महिंद्रा की फरवरी महीने में कुल ऑटो बिक्री निर्यात सहित 83,702 यूनिट्स रही है।
यूटिलिटी व्हीकल्स सेगमेंट में, महिंद्रा ने घरेलू बाजार में 50,420 एसयूवी सेल की है और निर्यात सहित कुल 52,386 वाहन बेचे।
फरवरी 2025 में घरेलू स्तर पर ट्रैक्टर की बिक्री 23,880 यूनिट्स रही है।
कंपनी ने फरवरी 2025 में 1,647 ट्रैक्टर का निर्यात किया है।
महिंद्रा से पहले मारुति सुजुकी, हुंडई , किआ, होंडा और टाटा मोटर्स BMW ने भी कीमत बढ़ाई है।



Download Android App
Download iOS App












