Auto Expo 2025 में शोकेस हुई MG Cyberster, इस साल हो सकती है लॉन्च

Summary :

MG Cyberster की बुकिंग मार्च 2025 से शुरू, अप्रैल में डिलीवरी की उम्मीद

Auto Expo 2025 में MG Cyberster शोकेस हुई है। यह भारत की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक रोडस्टर जिसे इस साल लॉन्च किया जा सकता है। एमजी साइबरस्टर को खासकर स्पोर्ट्स कार ड्राइवरों के लिए डिज़ाइन किया गया। एमजी साइबरस्टर में भारत का पहला ऑल-इलेक्ट्रिक सिज़र दरवाजे दिए गए हैं, जो इंटीरियर कंसोल, की फ़ॉब और दरवाज़े पर सिंगल-टच बटन से खुलने और बंद होने की क्षमता रखता है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दरवाजे पर बिल्ट-इन डुअल रडार सेंसर दिए गए है। कंपनी का दावा है कि यह कार 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

मार्च में शुरु होगी बुकिंग

MG ने Cyberster कार की प्री-बुकिंग शुरु करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने बताया कि मार्च 2025 MG साइबरस्टर की बुकिंग शुरु हो जाएगी माना जा रहा है की अप्रैल महीने में कार की डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी।

MG Cyberster  की बैटरी

MG Cyberster SPORTS EV कार है इसमें 77KWH की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में लगभग 500KM की रेंज दे सकती है। यह कार 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी ने इस कार की कीमत से अभी पर्दा नहीं उठाय़ा है लेकिन माना जा रहा है कि यह कार 70 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च की जा सकती है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।