MG Motor ने लॉन्च की Astor 2025,पैनोरमिक सनरूफ और स्मार्ट फीचर किए शामिल

Summary :

MG Motor की नई Astor 2025 SUV: शानदार फीचर्स और किफायती कीमत

MG Motor ने suv सेगमेंट में Astor 2025 गाड़ी को लॉन्च कर दिया है। इस गाड़ी को कंपनी ने  सिर्फ 9,99,800 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। MG Motor ने  Astor 2025 में 5 वेरिएंट और शानदार फीचर्स के साथ गाड़ी को लॉन्च किया है। इस कार में कम कीमत में ही पैनोरमिक सनरुफ भी दिया गया है।

Astor 2025 के फीचर

Astor 2025 SUV में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है और कई नए स्मार्ट फीचर दिए गए है। कार में वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटिड सीट्स, वायरलेस कारप्ले, IRVM, गाड़ी में छह स्पीकर और सेफ्टी के लिए 6 एयर बैग, ADAS दिया गया है।

 Astor 2025 के वेरिएंट और कीमत

Astor 2025 के नए मॉडल में 5 वेरिएंट दिए गए है।

Astor 2025 का Sprint वेरिएंट शुरूआती वेरिएंट है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 9,99,800 रुपये है।

दूसरा वेरिएंट Shine की एक्स शोरूम कीमत 12,47,800 रुपये है।

तीसरा वेरिएंट Select की एक्स शोरूम कीमत 13,81,800 रुपये है।

चौथा वेरिएंट Sharp Pro की एक्स शोरूम कीमत 15,20,800 रुपये है।

पांचवा वेरिएंट Savvy Pro की एक्स शोरूम कीमत 16,48,800 रुपये है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।