OLA के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, S1X की कीमत 79,999 रुपये से शुरू

Summary :

OLA के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिड ड्राईव इलेक्ट्रिक मोटर

आज OLA ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में नए स्कूटर शामिल कर दिए है।

कंपनी ने GEN 3 में चार वेरिएंट में शानदार स्कूटर भारतीय बाजार में उतार दिए है।

इन वेरिएंट में S1X, S1X प्लस,  S1PRO और  S1PRO प्लस लॉन्च किए है।

पहले के स्कूटर में बेल्ट का इस्तेमाल किया जाता था अब OLA ने बेल्ट के बदले चैन दिया गया है।

वहीं सुरक्षा के लिए सभी स्कूटर में Anti lock braking दिया गया है।

स्कूटर में पावरट्रेन को बदलने के लिए नया मिड ड्राईव इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है।

S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन बैटरी के वेरिएंट के विकल्प दिए गए है। इस स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 79,999 रुपये है।

S1X प्लस में 4kwh बैटरी पैक दिया गया है। इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1 लाख से अधिक है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर S1PRO में भी दो बैटरी के विकल्प दिए गए है इस स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,14,999 रुपये है।

S1 PRO प्लस में 4 और 5kwh बैटरी का विकल्प दिया गया है इस स्कूटर की की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,54,999 रुपये है

Yamaha R3 Bike 2025 में होगी लॉन्च, मिलेगा रेसिंग डिजाइन

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।