2026 तक भारत में बनेंगे 6 करोड़ से अधिक आईफोन : Apple CEO

Summary :

भारत में आईफोन उत्पादन को नई ऊंचाई पर ले जाएगा Apple

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि 2026 तक भारत में 6 करोड़ से अधिक आईफोन बनेंगे। अमेरिका में बिकने वाले आईफोन का 50% उत्पादन भारत में होगा। चीन पर ऊंचे टैरिफ के कारण एप्पल ने भारत और वियतनाम को प्राथमिकता दी है। एयरपॉड्स और एप्पल वॉच जैसे उत्पाद वियतनाम में बन रहे हैं।

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा है कि अमेरिकी बाजार में बिकने वाले 50% आईफोन भारत में बन रहे हैं। कुक ने कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में अमेरिका में बिकने वाले आईफोन के लिए भारत मूल देश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि एयरपॉड्स, एप्पल वॉच जैसे अन्य उत्पाद भी ज्यादातर वियतनाम में बन रहे हैं। चीन के मुकाबले कम टैरिफ के कारण कंपनी भारत और वियतनाम को प्राथमिकता दे रही है। चीन में ऊंचे टैरिफ के मुकाबले भारत और वियतनाम से आयात पर सिर्फ 10% टैक्स है। चीन पर ऊंचे टैरिफ के कारण उत्पादन भारत में शिफ्ट हुआ यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध तेज हो गया है।

भारत में 2026 तक 6 करोड़ से ज़्यादा iPhone बनेंगे

ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ के बाद एप्पल को चीन पर अपनी निर्भरता कम करनी पड़ी। हालांकि कुक ने दावा किया कि मार्च तिमाही में एप्पल पर इसका सीमित असर हुआ है क्योंकि कंपनी ने सप्लाई चेन को तेजी से भारत और वियतनाम में शिफ्ट कर दिया है। 2026 तक देश में सालाना 6 करोड़ से ज़्यादा iPhone बनेंगे

Apple CEO

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple लंबे समय से अपनी सप्लाई चेन को चीन से बाहर शिफ्ट करने पर काम कर रहा है, ताकि चीन पर अपनी निर्भरता कम की जा सके। अगर Apple इस साल के अंत तक अपनी असेंबली भारत में शिफ्ट कर लेता है, तो 2026 से यहां सालाना 6 करोड़ से ज़्यादा iPhone का उत्पादन होगा। यह मौजूदा क्षमता से दोगुना है।

Apple Production

चीन का iPhone निर्माण में अभी दबदबा

चीन का iPhone निर्माण में अभी दबदबा है। IDC के मुताबिक, 2024 में कंपनी के वैश्विक iPhone शिपमेंट में इसकी हिस्सेदारी करीब 28% थी। अमेरिकी बाज़ार में बिकने वाले iPhone का उत्पादन चीन से बाहर शिफ्ट करने से कंपनी को ऊंचे टैरिफ़ से बचने में मदद मिलेगी।

Smartphone की वैश्विक बिक्री में तीन प्रतिशत का उछाल, Apple और Vivo का योगदान

Neha Singh