Open AI ने लांच किया GPT Store

Summary :

Open AI (GPT Store) ने अपना पहला ऑनलाइन स्टोर लॉन्च कर दिया है, जहां यूजर्स अपने ChatGPT के कस्टमाइज वर्जन को शेयर कर सकते हैं। और इस स्टोर का नाम GPT Store है, जो की पिछले साल ही लॉन्च होने वाला था लेकिन CEO स्तर पर हुई हलचल के कारण इसे टाल दिया गया था। ऑनलाइन स्टोर पर, Open AI ने अब लोगों को उनके ChatGPT कस्टमाइज वर्जन को शेयर करने का अवसर प्रदान किया है। GPT Store सिर्फ उन यूजर्स के लिए है जिन्होंने ChatGPT का पेड सब्सक्रिप्शन लिया है। ChatGPT के पेड वर्जन में कई सारे एडवांस फीचर्स…

Open AI (GPT Store) ने अपना पहला ऑनलाइन स्टोर लॉन्च कर दिया है, जहां यूजर्स अपने ChatGPT के कस्टमाइज वर्जन को शेयर कर सकते हैं। और इस स्टोर का नाम GPT Store है, जो की पिछले साल ही लॉन्च होने वाला था लेकिन CEO स्तर पर हुई हलचल के कारण इसे टाल दिया गया था। ऑनलाइन स्टोर पर, Open AI ने अब लोगों को उनके ChatGPT कस्टमाइज वर्जन को शेयर करने का अवसर प्रदान किया है। GPT Store सिर्फ उन यूजर्स के लिए है जिन्होंने ChatGPT का पेड सब्सक्रिप्शन लिया है। ChatGPT के पेड वर्जन में कई सारे एडवांस फीचर्स हैं, जो कि फ्री वर्जन में नहीं हैं।

OPEN AI

कौन- कौन उठा सकता है GPT Store लाभ ?

OPEN AI

GPT Store सिर्फ उन यूजर्स के लिए है जिन्होंने ChatGPT का पेड सब्सक्रिप्शन लिया है। इस ऑनलाइन स्टोर का नाम GPT Store है, जहां वे यूजर्स, जिन्होंने ChatGPT का पेड सब्सक्रिप्शन लिया है, अपने चैटबॉट के कस्टमाइज वर्जन को साझा कर सकते हैं। इस स्टोर पर वे अपने ChatGPT के पेड वर्जन में कई एडवांस फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं, जो कि फ्री वर्जन में नहीं होते। यह वर्जन गणित सवालों को हल करने के लिए भी उपयोगी है और कलरफुल कॉलटेल रेसिपी बता सकता है।

कैसे कमा सकते है इसे पैसे ?

OPEN AI

इसके अलावा, यह स्टोर उन यूजर्स के लिए है जो अपने चैटबॉट को सार्वजनिक रूप से साझा करना चाहते हैं और पैसे कमाना चाहते हैं। यह एक तरह से एपल के एप स्टोर और गूगल के प्ले-स्टोर की तरह है। ओपनएआई के मुताबिक अब तक लोगों ने कुल 3 अरब कस्टम चैटबॉट तैयार किए हैं, हालांकि इस स्टोर पर कितने बॉट मिलेंगे इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team