Open AI : चैटजीपीटी निर्माता ओपनएआई ने सर्चजीपीटी लांच किया है, जो एक एआई संचालित सर्च इंजन है, यह वेब पर रियल टाइम पर सूचना तक एक्सेस प्रदान करता है। सैम ऑल्टमैन द्वारा संचालित कंपनी ने कहा कि वह सर्चजीपीटी का टेस्टिंग कर रही हैं, जो नए एआई सर्च फीचर्स का एक टेंपरेरी प्रोटोटाइप है, यह आपको तेज और समय पर जवाब देता है।
Highlight :
- Google search को टक्कर देगा OpenAI का सर्चजीपीटी
- चैटजीपीटी निर्माता ने सर्चजीपीटी लांच किया
- सर्चजीपीटी आपको तेज और समय पर देगा जवाब
Open AI का सर्चजीपीटी लांच
ओपनएआई ने कहा कि वह सबसे पहले फीडबैक प्राप्त करने के लिए यूजर्स और पब्लिशर्स के एक छोटे ग्रुप के साथ सर्च इंजन लॉन्च कर रहा है। कंपनी ने कहा, हालांकि यह प्रोटोटाइप टेंपरेरी है, लेकिन हम भविष्य में इनमें से बेस्ट फीचर्स को सीधे चैटजीपीटी में एकीकृत करने की योजना बना रहे हैं। यूजर्स को सर्च में पब्लिशर्स को लिंक कर उनसे जुड़ने में मदद करने के लिए सर्चजीपीटी को डिजाइन किया गया है।
सर्चजीपीटी से पूछ सकेंगे फॉलो-अप
आप फॉलो-अप सवाल पूछ सकेंगे, जैसे आप किसी व्यक्ति से बातचीत में करते हैं। ओपनएआई ने कहा, रिस्पांस में क्लीयर, इन-लाइन, नेम और लिंक होते हैं, ताकि यूजर्स को पता चले कि जानकारी कहां से आ रही है और वे सोर्स लिंक वाले साइडबार में और भी ज्यादा रिजल्ट्स के साथ जल्दी से जुड़ सकते हैं। कंपनी ने कहा कि वह लोकल जानकारी और कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में सुधार करती रहेगी।
(Input From IANS)


Download Android App
Download iOS App



