Pager Device Attack in Smartphone: लेबनान और सीमावर्ती इलाकों में पेजर में धमाके हुए, जिसमें 400 से ज्यादा लोग घायल हो गए और कई लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन धमाकों को मोसाद ने अंजाम दिया है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या ऐसे धमाके स्मार्टफोन में भी किए जा सकते हैं।
लेबनान हमले का प्रमुख बिंदु जो गौर करने लायक है
- लेबनान और सीमावर्ती इलाकों में सिलसिलेवार पेजर में धमाकों के कारण 400 से ज्यादा लोग घायल हुए।
- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन धमाकों को इज़राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद द्वारा अंजाम दिया गया है।
- धमाकों में C4 जैसे छोटे आकार के एक्सप्लोसिव का उपयोग किया गया, जो बैटरी में आसानी से फिट किया जा सकता है।
- ये छोटे एक्सप्लोसिव स्मार्टफोन की बैटरी में भी फिट किए जा सकते हैं, जिससे जानलेवा धमाका हो सकता है।
- भारत में पेजर का चलन स्मार्टफोन के आने से पहले बहुत ज्यादा था, लेकिन पेजर के मैसेज एनक्रिप्टेड नहीं होते थे।
लेबनान और सीमावर्ती इलाकों में सिलसिलेवार तरीके से पेजर में धमाके हुए। इसमें 400 से ज्यादा लोग घायल हो गए और कई लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन धमाकों को मोसाद की तरफ से अंजाम दिया गया है। लेकिन इन धमाकों के बाद एक नई बहस शुरू हो गई है। इसमें सवाल पूछा जा रहा है कि जैसे पेजर में धमाके किए गए हैं, क्या ऐसे धमाके स्मार्टफोन में भी किए जा सकते हैं ? आज हम आपको ऐसे ही सभी सवालों के जवाब देने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App




