Scorpio-N का Carbon Edition, ब्लैक थीम और शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च

Summary :

2 लाख यूनिट्स बिक्री के बाद Scorpion-N का कार्बन एडिशन लॉन्च

महिंद्रा कंपनी की मशहूर गाड़ी Scorpio-N जिसने SUV सेगमेंट में अपना दबदबा कायम रखा है। अब महिंद्रा ने Scorpio-N का कार्बन एडिशन को बाजार में उतार दिया है। बता दें कि  Scorpio-N ने 2 लाख यूनिट्स बिक्री की उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के बाद कंपनी ने Scorpio-N कार्बन एडिशन लॉन्च किया है। इस एडिशन में दो Z8 और Z8L वेरिएंट्स लॉन्च किए है।

Scorpio-N Carbon Edititon के फीचर

Scorpio-N का Carbon Edititon पूरी ब्लैक थीम के साथ भारतीय बाजार में उतारी गई है। गाड़ी में ब्लैक ALLOY, बोल्ड लुक, पार्किंग सेंसर, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, पुश बटन स्टार्ट, वेंटिलेटिड SEATS, LED LIGHTS और सेफ्टी के लिए AIRBAGS, ABS, डिस्क ब्रेक जैसे फीचर दिए गए है।

Scorpio-N Carbon Edititon की कीमत

Scorpio-N के Carbon Edititon में Z8 और Z8L वेरिएंट्स के साथ पेश की गई है। दोनों वेरिएंट में पेट्रोल इंजन की बात करें  तो Z8 मैनुएल ट्रांसमिशन वेरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 19.19 लाख रुपये है वहीं  Z8 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 22.31 लाख रुपये है। डीजल इंजन की बात करें तो मैनुएल ट्रांसमिशन वेरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 19.64 लाख रुपये है। वहीं ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 24.89 लाख रुपये है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।