Tata Sierra EV Launch Date: टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में Sierra को शानदार लुक और दमदार इंजन के साथ पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में लॉन्च किया था और अब कंपनी ने EV वेरिएंट में लॉन्च करने के लिए कार से पर्दा उठा दिया है। बता दें कि 30 जून 2026 को Tata Sierra EV को भारतीय बाजार मे उतारा जाएगा और इसमें फ्रंट में नया आकर्षक डिजाइन, 19 इंच Alloy Wheels और डुअल-मोटर क्वाड-व्हील ड्राइव (QWD) के साथ लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है जिससे अब SUV ऑफ रोडिंग और दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा।
Tata Sierra EV Features: केबिन में भी प्रीमियम फीचर्स

Tata Sierra EV के नए दमदार लुक से पर्दा उठा दिया है। बता दें कि इस EV कार के आगे पैक फ्रंट पैनल दिया गया है और LED DRL लाइट दी गई है। केबिन में भी प्रीमियम फीचर्स की भरमार देखने को मिलेगी। बता दें कि 10.25 इंच का डिजिटल क्लस्टर, 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच की पैसेंजर स्क्रीन के साथ ट्रिपल डिस्पले देखने को मिलेगी और JBL का 12 स्पीकर के साथ साउंड सिस्टम दिया जाएगा।
Tata Sierra EV QWD: RWD और QWD के साथ लॉन्च
Sierra EV अब बाजार में किफायती कीमत में गेम चेंजर साबित हो सकती है क्योंकि कंपनी ने RWD और QWD के साथ लॉन्च करने की पुष्टि की है।
RWD
सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर पर कार चलती है जिससे बेहतर एफिशिएंसी मिलती है।
QWD
कार के फ्रंट और रियर दोनों एक्सल पर मोटर की पावर रहती है जिससे ऑफरोडिंग और कीचड़ भरे रास्तों में भी कार रफ्तार भर सकती है।
Tata Sierra EV Battery Pack: 500KM की रेंज!

TATA Motors ने अभी इस कार के बैटरी पैक और कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि Sierra EV में 65 kWh और 75 kWh के दो बैटरी पैक मिल सकते है साथ ही 500KM की रेंज भी दे सकती है। लंबी रेंज के साथ ही EV कार में बाय-डायरेक्शनल चार्जिंग की सुविधा भी दी जाएगी जिससे इसे आसानी से घर में भी चार्ज कर सकते है।


Download Android App
Download iOS App




