Telegram इस्तेमाल करने से पहले जान लें नए नियम, वरना पड़ेगा भारी

Summary :

Telegram Rules: यदि आप एक Telegram यूजर हैं तो, आपको यह खबर पर ध्यान देना चाहिए। दरअसल हाल ही में Telegram द्वारा अपने नियमों में बदलाव किया गया है, जिन्हे जानना यूजर्स के लिए बेहद जरूरी है। Telegram चलाने के नियम Telegram के CEO पवेल दुरोव (Pavel Durov) ने हाल ही में घोषणा की है कि अवैध गतिविधियों में शामिल यूजर्स की निजी जानकारी, जैसे फोन नंबर और आईपी एड्रेस [IP address], कानून प्रवर्तन एजेंसियों यानी (Law enforcement) के साथ साझा की जाएगी। यह कदम टेलीग्राम की सेवा शर्तों में किए गए महत्वपूर्ण अपडेट का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य प्लेटफॉर्म…

Telegram Rules

Telegram Rules: यदि आप एक Telegram यूजर हैं तो, आपको यह खबर पर ध्यान देना चाहिए। दरअसल हाल ही में Telegram द्वारा अपने नियमों में बदलाव किया गया है, जिन्हे जानना यूजर्स के लिए बेहद जरूरी है।

Telegram चलाने के नियम

Telegram के CEO पवेल दुरोव (Pavel Durov) ने हाल ही में घोषणा की है कि अवैध गतिविधियों में शामिल यूजर्स की निजी जानकारी, जैसे फोन नंबर और आईपी एड्रेस [IP address], कानून प्रवर्तन एजेंसियों यानी (Law enforcement) के साथ साझा की जाएगी। यह कदम टेलीग्राम की सेवा शर्तों में किए गए महत्वपूर्ण अपडेट का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य प्लेटफॉर्म पर अवैध गतिविधियों को रोकना है।

Telegram की नई सेवा शर्तें

Telegram ने अपनी सेवा शर्तों को अपडेट किया है ताकि अवैध गतिविधियों में शामिल यूजर्स की पहचान की जा सके और उन्हें रोका जा सके। इस अपडेट के तहत, टेलीग्राम अब उन यूजर्स की जानकारी साझा करेगा जो अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं। इसमें यूजर्स के फोन नंबर और आईपी एड्रेस [IP address] शामिल हैं. यह कदम Telegram की सुरक्षा और पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

अवैध कंटेंट की खोज को रोकने के लिए AI का उपयोग

टेलीग्राम ने अपने सर्च फीचर में अवैध कंटेंट की खोज को रोकने के लिए एआई [AI] यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence) का उपयोग करना शुरू कर दिया है। यह टेक्नोलॉजी अवैध कंटेंट को पहचानने और उसे प्लेटफॉर्म से हटाने में मदद करती है। AI का उपयोग करके, टेलीग्राम अवैध कंटेंट को तेजी से और प्रभावी ढंग से हटा सकता है, जिससे प्लेटफॉर्म को सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखा जा सके।

Telegram Rules

टेलीग्राम करेगा कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद

टेलीग्राम का यह कदम कानून प्रवर्तन एजेंसियों (Law enforcement) के साथ सहयोग को मजबूत करने के लिए है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त यूजर्स की जानकारी साझा करके, टेलीग्राम कानून प्रवर्तन एजेंसियों को अपराधियों को पकड़ने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने में मदद कर सकता है। यह कदम टेलीग्राम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि वह अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

(Input From ANI)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan