Tesla Battery Service : टेस्‍ला पावर का बड़ा ऐलान, भारत में कम कीमत पर बेचेगी बैटरी

Summary :

Tesla Battery Service : भारतीय बाजार में टेस्ला (Tesla Battery Service) ने कदम रखते ही बड़ा ऐलान किया है। आने वाले समय के लिए टेस्‍ला पावर भारतीय बाजार में धीरे-धीरे पैर पसारने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह देशभर में 5,000 बैटरी रीफर्बिशिंग सेंटर खोलेगी, जिसका फायदा इनवर्टर बाजार को मिलेगा। Highlights  इनवर्टर बाजार को मिलेगा फायदा देशभर में 5,000 बैटरी रीफर्बिशिंग सेंटर खुलेगी देश में पहले से चल रहे 500 सेंटर  बैटरी पर मिलेगी वारंटी  1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Tesla पावर से किनको मिलेगा फायदा? भारतीय ग्राहकों में अपने…

Tesla Battery Service : भारतीय बाजार में टेस्ला (Tesla Battery Service) ने कदम रखते ही बड़ा ऐलान किया है। आने वाले समय के लिए टेस्‍ला पावर भारतीय बाजार में धीरे-धीरे पैर पसारने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह देशभर में 5,000 बैटरी रीफर्बिशिंग सेंटर खोलेगी, जिसका फायदा इनवर्टर बाजार को मिलेगा।

Highlights 

  • इनवर्टर बाजार को मिलेगा फायदा
  • देशभर में 5,000 बैटरी रीफर्बिशिंग सेंटर खुलेगी
  • देश में पहले से चल रहे 500 सेंटर 
  • बैटरी पर मिलेगी वारंटी 
  • 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

Tesla पावर से किनको मिलेगा फायदा?

Tesla Battery Service
Tesla Battery Service

भारतीय ग्राहकों में अपने उत्पाद (Tesla Battery Service) की बिक्री बढ़ाने के लिए अमेरिकी कंपनी टेस्‍ला पावर इंडिया ने ऐलान किया है कि वह देशभर में 5,000 बैटरी रीफर्बिशिंग सेंटर खोलेगी, जिसका फायदा इनवर्टर बाजार को मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी ने अपने ऐलान में साल 2025 तक यह लक्ष्‍य पूरा करने की बात कही है।

यहाँ होगा Tesla का हेडक्‍वार्टर

Tesla Battery Service
Tesla Battery Service

भारत में अमेरिकी कंपनी टेस्‍ला पावर इंडिया का हेडक्‍वार्टर गुरुग्राम में बनाया गया है, जबकि समूह का मूल हेडक्‍वार्टर अमेरिका के डेलवेयर में है। कंपनी के 500 सेंटर (Tesla Battery Service) पहले से ही देश में चल रहे हैं। कंपनी का कहना है कि हम ‘आत्‍मनिर्भर भारत’, ‘स्किल इंडिया’, ‘सर्कुलर इकनॉमी’ और ‘सतत पर्यावरण’ जैसे अभियान को पूरा सपोर्ट करते हैं।

ऐसे बढ़ेगी Battery की लाइफ

टेस्‍ला इंडिया के अनुसार इलेक्‍ट्रो-केमिकल बैटरी इनहांसमेंट प्रोसेस (EBEP) के इस्‍तेमाल से लेड एसिड बैटरी की लाइफ को बढ़ाया जा सकेगा। इसके जरिये बैटरी की लाइफ 1 से 2 साल तक बढ़ जाएगी। फिर इस बैटरी (Tesla Battery Service) को कस्‍टमर को नई इनवर्टर बैटरी के मुकाबले आधे दाम पर बेचा जाएगा। इतना ही नहीं इस बैटरी पर कंपनी की ओर से वारंटी भी दी जाएगी।

लाखो लोगों को मिलेगा रोजगार

देश में जैसे-जैसे बैटरी आधारित पॉवर की जरूरत बढ़ेगी इस तरह के सेंटर (Tesla Battery Service) की जरूरत भी और बढ़ती जाएगी। अनुमान है कि आने वाले समय में पूरे देश में 30 हजार सेंटर और खोले जाएंगे। इससे देश में 1 लाख लोगों को रोजगार भी मिलेगा। टेस्‍ला पॉवर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्‍टर कविंद्र खुराना का कहना है कि यह सिर्फ रीफर्बिशिंग सेंटर नहीं होंगे, बल्कि बैटरी सेक्‍टर के लिए बहुत बड़े सॉल्‍यूशंस के तौर पर काम करेंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News