टू-व्हीलर कंपनी ATHER ने लॉन्च किए 450 सीरीज स्कूटर, बुकिंग हुई शुरु

Summary :

ATHER ने पेश किए EV स्कूटर मिलेंगे नए फीचर

नए साल की शुरुआत में ही टू-व्हीलर कंपनी ATHER ने ग्राहकों के लिए 450 सीरीज में 7 शानदार स्कूटर लॉन्च कर दिए है। इन स्कूटर को बाजार में नए फीचर्स और कलर के विकल्प के साथ पेश किया गया है। ATHER 450 सीरीज में, 450S, 450S(PRO), 450X 2.9kWh, 450X 2.9kWh(PRO), 450X 3.7kWh, 450X 3.7kWh(PRO) और 450 एपेक्स शामिल हैं।

ATHER 450 स्कूटर में फीचर

टू-व्हीलर कंपनी ने एथर 450X और 450 एपेक्स के विकल्प में नए फीचर्स दिए है। जिसमें स्कूटर को फिसलने से रोकने के लिए में मल्टी-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल तकनीक, सामान्य सड़क के लिए ‘रोड मोड’, गीली सड़क के लिए ‘रेन मोड’ और ऑफ-रोडिंग के लिए ‘रैली मोड’ जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।

ATHER 450 स्कूटर की कीमत

ATHER कंपनी ने 450 सीरीज में स्कूटर्स की कीमत बढ़ा दी है। इस सीरीज का बेस मॉडल 450S की एक्स शोरुम कीमत 1,29,999 रुपए से शुरू होती है। वहीं टॉप मॉडल 450 एपेक्स की एक्स शो रुम की कीमत 1,99,999 रुपए तक है। टू-व्हीलर कंपनी ने स्कूटर्स की टेस्ट राइडिंग और बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर में 161 किलोमीटर तक की रेंज देने का वादा किया है।

ATHER 450S

ATHER के बेस मॉडल 450S में 2.9kWh और 3.7kWh के बैटरी विकल्प दिए गए है। 2.9kWh वेरिएंट में एक बार फुल चार्ज में 105 किलोमीटर तक की रेंज मिलेगी जिसे 375 वॉट चार्जर की मदद से चार्ज किया जाएगा। इस स्कूटर को 100 फीसदी तक चार्ज करने के लिए 7 घंटे 45 मिनट का समय लगेगा।

ATHER 450 APEX

इस सीरीज का सबसे महंगा और टॉप मॉडल है। 450 एपेक्स की एक्स शो रुम की कीमत 1,99,999 रुपए तक है। इस स्कूटर में 3.7kWh बैटरी दी गई है। जिससे कंपनी ने दावा किया है कि ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 130 किलोमीटर तक की रेंज देगा, साथ ही इस स्कूटर की बैटरी को फुल चार्ज होने में  लगभग 5.45 घंटे का समय लगेगा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।