भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में कई शानदार गाड़िया प्रदर्षित की गई। पहले दो दिनों में ही auto expo 2025 में 90 से अधिक वाहन और उत्पाद लॉन्च हुए। expo 2025 में कई उन्नत वाहन, अत्याधुनिक गतिशीलता समाधान और सुपर बाइक, कारों से लेकर बसों और एम्बुलेंस तक प्रदर्शित किया गया। वियतनाम की कंपनी विनफास्ट ऑटो इंडिया कंपनी ने भारतीय बाजार के लिए अपने पहले दो इलेक्ट्रिक वाहनों, ऑल-इलेक्ट्रिक प्रीमियम एसयूवी, वीएफ 7 और वीएफ 6 को लॉन्च करने की घोषणा की। वहीं बीएमडब्ल्यू इंडिया ने नए मिनी कूपर एस जॉन कूपर वर्क्स पैक को 55,90,000 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर और बीएमडब्ल्यू एक्स3 को 75,80,000 – 77,80,000 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है।
MG ने लॉन्च की Majestor
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में MG Motor India ने MG Majestor को लॉन्च करते हुए 9 नए मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शित उत्पादों में हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन (HEV), प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन (PHEV), बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV), और आंतरिक दहन इंजन (ICE) शामिल हैं। वहीं ईका मोबिलिटी ने भारत में इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की अब तक की सबसे बड़ी रेंज का प्रदर्शन किया, जिसमें इलेक्ट्रिक बसें, ट्रक और छोटे कमर्शियल वाहन (SCV) से जुड़े 11 से अधिक अलग-अलग प्लेटफॉर्म शामिल हैं।
BYD ने लॉन्च की नई कार
BYD इंडिया ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में BYD SEALION 7 प्योर परफॉर्मेंस Esuv को लॉन्च कर दिया है। वहीं JBM व्हीकल्स ने ऑटो एक्सपो 2025 के दूसरे दिन 4 नई इलेक्ट्रिक बसें लॉन्च कीं, जिनमें लग्जरी कोच और मेडिकल मोबाइल यूनिट से लेकर इलेक्ट्रिक टरमैक कोच तक शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App




