WhatsApp: WhatsApp इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के लिए जमकर इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेंमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। वॉट्सऐप ने अपने करोड़ों यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजा है। कंपनी जल्द ही अपना पुराना ऐप बंद करने जा रही है।
WhatsApp ने किया बड़ा फैसला
WhatsApp समय समय पर यूजर्स के लिए नए नए फीचर रिलीज करता रहता है। बीते दिनों WhatsApp पर कई शानदार फीचर्स की एंट्री हुई है। इसी बीच कंपनी ने Mac के लिए नया अपडेट लाने का फैसला किया है। इसमें मैक के इलेक्ट्रॉन बेस्ट वॉट्सऐप डेस्कटॉप ऐप को नए नेटिव ऐप-Catalyst में रिप्लेस किया जाएगा। WABetaInfo की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
WABetaInfo की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, पुराना ऐप 54 दिनों बाद काम करना बंद कर देगा. कंपनी ने इसके लिए यूजर्स को नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी देना भी शुरू कर दिया है। WABetaInfo ने एक्स पर इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कंपनी यूजर्स को नोटिफाई कर रही है कि मैक पर इलेक्ट्रॉन ऐप 54 दिन बाद काम नहीं करेगा। मैक डेस्कटॉप पर वॉट्सऐप यूज करने के लिए यूजर्स को नए Catalyst App पर स्विच करना पड़ेगा। नए ऐप पर स्विच करने पर चैट्स या कॉन्टैक्ट लिस्ट का डेटा सेव रहेगा। बता दें कि इलेक्ट्रॉन ऐप डेवलपर को सिंगल कोडबेस से कई सारे ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले ऐप को आसानी से क्रिएट करने की सुविधा देता है।
यूजर्स को मिलेगा बेहतर परफार्मेंस
बता दें कि कैटालिस्ट ऐप यूजर्स को बेहतर परफार्मेंस और सिक्योरिटी ऑफर करेगा। इसमें यूजर्स को मैक ओएस फीचर देखने को मिलेगा। वहीं, आने वाले समय में कंपनी इस ऐप को अपग्रेड भी करेगी। रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर के अंत तक इलेक्ट्रॉन फ्रेमवर्क वाला ऐप काम करना बंद कर देगा और यूजर्स को WhatsApp की वेबसाइट से मैक के लिए कैटालिस्ट डेस्कटॉप ऐप को डाउनलोड करना होगा।


Download Android App
Download iOS App






