WhatsApp: WhatsApp यूजर्स के लिए जल्द ही Instagram वाला खास फीचर टेस्ट किया जा रहा है। वाट्सऐप का यह फीचर यूजर्स को स्टेटस को फिर से दोबारा शेयर करने की आजादी देगा। यूजर्स फोटो और वीडियो स्टेटस को रिशेयर कर पाएंगे।
Highlights
- WhatsApp यूजर्स की मौज
- दोबारा शेयर कर पाएंगे स्टेटस
WhatsApp पर आएगा नया फीचर
Whatsapp एक पॉपुलर सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। अपने नए-नए फीचर अपडेट की वजह से यह इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप काफी पॉपुलर हुआ है। यह हमारे जिंदगी का अहम गिस्सा बन गया है। यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Meta के स्वामित्व वाली कंपनी वॉट्सऐप एक नई सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। अब वाट्सऐप पर जल्द यूजर्स को रिशेयर स्टेटस अपडेट फीचर की सुविधा मिलने वाली है।
Instagram का फीचर अब WhatsApp पर भी
अभी तक यह फीचर इंस्टाग्राम पर मिलता था लेकिन अब आपके वॉट्सऐप पर भी यह नजर आएगा। हर बार की तरह इस बार भी वॉट्सऐप के फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट वेबबीटाइंफो (WABetaInfo) ने इस फीचर की जानकारी दी है। इस फीचर को वॉट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.24.1.6.4 में देखा गया है।
डेवलपिंग स्टेज में है फीचर
अभी तक बीटा टेस्टर्स के लिए रिशेयर स्टेट अपडेट फीचर उपलब्ध नहीं है। यह अभी भी डेवलपिंग स्टेज में है। यूजर्स इस फीचर को आगामी अपडेट में रोल आउट करने की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि कोई स्पेसिफिक टाइमलाइन नहीं दी गई है। इस फीचर के साथ यूजर्स को ऐप में स्टेटस दोबारा शेयर करने के लिए एक क्विक शॉर्टकट बटन मिलेगा।
यूजर्स को मिलेगी यूनिक यूजरनेम फीचर की सुविधा
हाल ही में वेबबीटाइंफो ने बताया था कि वॉट्सऐप के यूजर्स को जल्द यूनिक यूजरनेम फीचर की सुविधा मिलने वाली है। इसमें एक दूसरे के साथ चैट करने के लिए मोबाइल नंबर सेव करने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी इस फीचर को यूजर्स की प्राइवेसी को सिक्योर करने के मकसद से ला रही है।


Download Android App
Download iOS App



