7000mAh बैटरी, 8000nits ब्राइटनेस और दमदार AI फीचर्स से लैस! ग्लोबली लॉन्च हुई Honor 600 Series

Summary :

Honor 600 Review: स्मार्टफोन कंपनी Honor ने टेक मार्केट में अपनी नई Honor 600 Series पेश कर दी है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत दो नए 5G स्मार्टफोन Honor 600 और Honor 600 Pro लॉन्च किए हैं। फिलहाल इन फोनों को मलेशिया में उतारा गया है। दोनों डिवाइस प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आए हैं। खास बात यह है कि इन स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी और 8000nits तक की हाई ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले दी गई है। Honor 600 Features & Specifications: दमदार प्रोसेसर और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर Honor 600 Pro में…

Honor 600 Review: स्मार्टफोन कंपनी Honor ने टेक मार्केट में अपनी नई Honor 600 Series पेश कर दी है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत दो नए 5G स्मार्टफोन Honor 600 और Honor 600 Pro लॉन्च किए हैं। फिलहाल इन फोनों को मलेशिया में उतारा गया है। दोनों डिवाइस प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आए हैं। खास बात यह है कि इन स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी और 8000nits तक की हाई ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले दी गई है।

Honor 600 Features & Specifications: दमदार प्रोसेसर और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर

Honor 600 Review (source: social media )
Honor 600 Review (source: social media )
  • Honor 600 Pro में कंपनी ने Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 4 प्रोसेसर दिया है।
  • यह 3nm तकनीक पर बना ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम कर सकता है।
  • बेहतर गेमिंग और ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 830 GPU भी मौजूद है।
  • यह फोन Android 16 आधारित MagicOS 10 पर चलता है।
  • वहीं Honor 600 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है।
  • यह 4nm टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है और 2.8GHz तक की स्पीड पर रन करता है।
  • फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 722 GPU दिया गया है। यह स्मार्टफोन भी Android 16 बेस्ड MagicOS 10 पर काम करता है।

शानदार AMOLED डिस्प्ले

Honor 600 Review (source: social media )
Honor 600 Review (source: social media )
  • दोनों स्मार्टफोन में एक जैसी 6.57 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • स्क्रीन का रेजोल्यूशन 2728 x 1264 पिक्सल है। यूजर्स को इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट मिलता है।
  • कंपनी का दावा है कि इसकी पीक ब्राइटनेस 8000nits तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी।
  • सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

200MP कैमरे ने खींचा सबका ध्यान

  • फोटोग्राफी के लिए Honor 600 और Honor 600 Pro दोनों में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है।
  • इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी मौजूद है।
  • Honor 600 Pro में अतिरिक्त 50MP टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है, जिससे दूर की फोटो बेहतर क्वालिटी में क्लिक की जा सकती है।
  • बेस मॉडल में 30x डिजिटल जूम दिया गया है, जबकि Pro मॉडल 120x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन में 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • कंपनी ने इनमें AI Image to Video 2.0 फीचर भी जोड़ा है, जिसकी मदद से फोटो को छोटे वीडियो में बदला जा सकता है।

Honor 600 Colors:  कलर ऑप्शन

Honor 600 और Honor 600 Pro को कंपनी ने प्रीमियम लुक और स्टाइलिश डिजाइन के साथ पेश किया है। यह स्मार्टफोन तीन शानदार रंगों में आते हैं, जो हर तरह के यूज़र्स को पसंद आ सकते हैं।

ऑरेंज कलर

ऑरेंज कलर वेरिएंट सबसे ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है। इसका प्रीमियम फिनिश फोन को अलग और स्टाइलिश लुक देता है। जो लोग यूनिक डिजाइन पसंद करते हैं, उनके लिए यह रंग बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

गोल्डन व्हाइट कलर

गोल्डन व्हाइट वेरिएंट में चमकदार सफेद रंग के साथ हल्का गोल्डन टच दिया गया है। यह फोन को काफी एलिगेंट और शानदार लुक देता है। प्रीमियम डिजाइन पसंद करने वालों को यह कलर जरूर पसंद आएगा।

ब्लैक कलर

ब्लैक कलर हमेशा की तरह सिंपल और क्लासिक लुक देता है। इसमें मैट फिनिश दी गई है, जिससे फोन काफी स्लीक और प्रोफेशनल नजर आता है। सादा डिजाइन पसंद करने वाले यूज़र्स के लिए यह अच्छा विकल्प है।

Honor 600 Review: बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

  • Honor 600 Series में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
  • कंपनी का कहना है कि यह बैटरी 5 साल तक अच्छी हेल्थ बनाए रखेगी।
  • दोनों स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं, जिससे फोन कम समय में तेजी से चार्ज हो जाएगा।
  • इसके अलावा Honor 600 Pro में 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
  • दोनों डिवाइस 27W रिवर्स चार्जिंग फीचर के साथ आते हैं, जिससे दूसरे गैजेट्स भी चार्ज किए जा सकते हैं।

Honor 600 Price in India: मजबूत डिजाइन और कीमत

  • Honor 600 और Honor 600 Pro को मजबूत मेटल फ्रेम पर तैयार किया गया है।
  • फोन को पानी और धूल से सुरक्षित रखने के लिए IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है।
  • बेस मॉडल में Bluetooth 5.4 और Pro मॉडल में Bluetooth 6 सपोर्ट मिलता है।
  • इसके अलावा OTG और Infrared सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • दोनों फोन की मोटाई केवल 7.8mm है, जिससे इनका डिजाइन काफी स्लिम और प्रीमियम लगता है।
  • कीमत की बात करें तो Honor 600 की 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2599 रिंगिट रखी गई है, जो भारतीय कीमत के हिसाब से करीब 60 हजार रुपये है।
  • वहीं Honor 600 Pro के 256GB और 512GB वेरिएंट की कीमत लगभग 73 हजार और 78 हजार रुपये है।
  • ये स्मार्टफोन Orange, Golden White और Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें: 

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।