Twisha Sharma Murder Case Update: देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा से रूह कंपाने वाली खबर सामने आई है। नॉएडा की रहने वाली 33 साल की पूर्व ‘मिस पुणे’ और कंटेंट क्रिएटर ट्विशा शर्मा के नाम से मशहूर थी। अब उनकी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत की खबर मिलने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। उनके मायके वाले ने ट्विशा के वकील पति समर्थ सिंह और उनकी सास (रिटायर्ड जिला जज) गिरिबाला सिंह पर दहेज उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
मध्य प्रदेश पुलिस ने मृतक की सास पूर्व जज और पेशे से वकील उनके पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम आरोपों की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Twisha Sharma Death Case : कैसे हुई त्विशा की मौत?

बताया जा रहा है कि त्विशा शर्मा अपने माता-पिता से मिलने वाली थीं। नोएडा आने से 3 दिन पहले त्विशा की मौत हो गई। त्विशा और उनके आरोपी पति की मुलाकात 2024 में एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। एक साल बाद, दिसंबर 2025 में उन्होंने शादी कर ली। इस महीने की शुरुआत में, 12 मई को—नोएडा, UP की रहने वाली—ट्विशा शर्मा अपने पति समर्थ सिंह के भोपाल स्थित घर में मृत पाई गईं।
ट्विशा के मामा सौरभ शर्मा ने मीडिया को बताया कि ट्विशा को तीन दिन बाद, 15 मई को अपने नोएडा वाले घर लौटना था। वह अपनी मां से बार-बार कह रही थीं कि वह वापस आना चाहती हैं। लेकिन, अंत में, बहुत देर हो चुकी थी।
Twisha Sharma Suicide: पुलिस को रात में मिली जानकारी

यह भी खबर है कि अस्पताल ने रात करीब 11 बजे पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। SIT के प्रमुख नियुक्त किए गए सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) रजनीश कश्यप ने PTI को बताया कि समर्थ सिंह, उनके पिता और उनकी माँ गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत दहेज मृत्यु और उत्पीड़न से संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि समर्थ सिंह का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
Twisha Sharma dowry harassment: दुबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग तेज
परिवार ने ट्विशा के लिए न्याय की मांग करते हुए मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने AIIMS, दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम करवाने और मामले को दूसरी अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की। इस बीच, पिछले दो दिनों से परिवार के सदस्य कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे हैं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
कौन थीं ट्विशा शर्मा?
बता दें कि ट्विशा शर्मा 33 वर्षीय कंटेंट क्रिएटर और पूर्व ‘मिस पुणे’ विनर थीं। शादी के बाद वह भोपाल शिफ्ट हुईं, लेकिन परिवार के अनुसार जल्द ही उन्हें ससुराल में परेशानियों का सामना करना पड़ा। और वह अपने ससुराल में रहने लगी थी। लेकिन किसे मालूम था कि त्विशा अब इस दुनिया को छोड़कर ही चली जायेगी।






















