iPhone Duo India Price vs US Price: Iphone Duo की कीमत 4.40 लाख के पार, अमेरिका मे क्यों मिल रहा है 1.10 लाख रुपये सस्ता? जानें कैसे तय होती है कीमत

Summary :

Apple ने मेक इन इंडिया के तहत असेंबल करता है और भारत में ही कीमत अन्य देशों की तुलना में 1 लाख रुपये महंगी है। अमेरिका में Iphone Duo की कीमत की बात करें तो 1.90 लाख रुपये से शुरू हो रहा है

Apple ने वैश्विक बाजार में 18 सीरीज लॉन्च कर दी है जिसमें 18 pro और 18 pro Max के साथ ही Iphone Duo को भी लॉन्च किया है लेकिन सबसे ज्यादा इन iPhone की कीमत की चर्चा की जा रही है क्योंकि Apple ने मेक इन इंडिया के तहत असेंबल करता है और भारत में ही कीमत अन्य देशों की तुलना में 1 लाख रुपये महंगी है। अमेरिका में Iphone Duo की कीमत की बात करें तो 1.90 लाख रुपये से शुरू हो रहा है लेकिन भारत में कीमत 2.99 लाख रुपये से शुरू हो रही है जानते है कि कीमत कैसे तय होती है।

iPhone Duo India Price vs US Price: 1.90 लाख रुपये का अंतर

iPhone Duo India
iPhone Duo India

Apple ने फोल्ड iPhone को भारत समेत कई देशों में लॉन्च कर दिया है लेकिन भारत में इसकी कीमत 2.99 लाख रुपये से शुरू हो रही है और अमेरिका में यह 1,999 अमेरिकी डॉलर और भारतीय रुपयों के अनुसार लगभग 1.90 लाख रुपये है जिसके चलते भारत के लोगों को 1.10 लाख रुपये ज्यादा देने होंगे और कीमत में लगभग 58 प्रतिशत का अंतर है। वहीं कनाडा में भी इसकी कीमत लगभग 2.06 लाख रुपये से शुरू होती है।

भारत में कीमत बढ़ने का कारण

  • अन्य देशों की तुलना में भारत में आईफोन का रेट महंगा है जिसमें GST और इंपोर्ट ड्यूटी के कारण कीमत बढ़ती है।
  • Apple अपने स्ट्रेटजी के चलते iPhone को प्रीमियम ब्रांडिंग कैटगरी में रखता है।
  • भारत बाहर से आने वाले फोन पर 38.5% का टैक्स लगता है जिसमें 20% बेसिक कस्टम्स ड्यूटी, 10% सोशल वेलफेयर सरचार्ज और 18% IGST शामिल है।

Apple कैसे तय करता है कीमत

iPhone Duo Price
iPhone Duo Price

Apple अलग अलग देशों में अलग कीमत तय करता है जिसमें ब्रांड वैल्यू, बाजार में कंपनी की और देश में ग्राहक कितनी कीमत पर फोन खरीदने के लिए तैयार है इन सब कारणों से कीमत तय की जाती है। बता दें कि भारत में Iphone Duo की शुरुआती कीमत 2.99 लाख रुपये से शुरु है और टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 4.50 लाख रुपये तक जाती है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।