24 अप्रैल को दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च होगा Redmi Turbo 4 Pro

Summary :

चीन में 24 अप्रैल को लॉन्च होगा Redmi Turbo 4 Pro

Redmi Turbo 4 Pro को 24 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP का मेन कैमरा, 20MP का फ्रंट कैमरा, 7,550mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ, यह स्मार्टफोन तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा।

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Redmi ने भारतीय बाजार में कई नए फीचर के साथ किफायती कीमत में स्मार्टफोन बाजार में उतार रखे है। अब कंपनी एक और स्मार्टफोन Redmi Turbo 4 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि चीन की कंपनी Xiaomi इस स्मार्टफोन को सबसे पहले चीन के बाजार में पेश करेगी। यह  स्मार्टफोन 24 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। 24 अप्रैल की शाम को इवेंट में Redmi Turbo 4 Pro को लॉन्च किया जाएगा और इसी कार्यक्रम में इस स्मार्टफोन की फीचर और कीमत का खुलासा किया जाएगा।

Redmi Turbo 4 Pro के फीचर

Redmi Turbo 4 Pro में कई दमदार फीचर और प्रोसेसर दिया जाएगा। बता दें कि इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का OLED Display दिया जाएगा, यह 120HZ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। कैमरा की बात करें तो बेहतर फोटो कैप्चर करने के लिए 50MP का मेन कैमरा और सेल्फी के लिए फ्रंट में 20MP का कैमरा दिया जाएगा। बेहतर कैमरे के साथ ही बड़ी 7,550mAh की बैटरी भी दी जाएगी। बैटरी को चार्ज करने के लिए 90W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट चार्जर भी दिया जाएगा।

Redmi Turbo 4 Pro का प्रोसेसर

Redmi Turbo 4 Pro में नए फीचर के साथ ही दमदार प्रोसेसर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 4 का प्रोसेसर दिया जाएगा। रैम और स्टोरेज की बात करें तो 16 GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। यह स्मार्टफोन तीन कलर विकल्प के साथ लगभग 30 हजार तक की कीमत के साथ पेश किया जा सकता है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।