Samsung Galaxy M47 5g India Launch Date: Samsung ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M47 5G की लॉन्च तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी के अनुसार यह फोन 29 जून को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के डिजाइन, रंग और कई प्रमुख फीचर्स की जानकारी साझा कर दी है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो शानदार डिस्प्ले, बेहतर कैमरा और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहते हैं।
Samsung Galaxy M47 5G को भारत में दो रंगों में उपलब्ध (Specifications & Colors ) कराया जाएगा। इनमें Blaze Blue और Rogue Red शामिल हैं। फोन का डिजाइन काफी प्रीमियम दिखाई देता है। इसके पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल में फिट किया गया है। डिजाइन काफी हद तक सैमसंग की नई Galaxy A सीरीज के स्मार्टफोन्स जैसा नजर आता है।
दमदार प्रोसेसर और बेस्ट परफॉर्मेंस

- कंपनी ने पुष्टि की है कि इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon प्रोसेसर मिलेगा।
- हालांकि अभी चिपसेट का सटीक नाम सामने नहीं आया है।
- बेहतर स्पीड और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए फोन में LPDDR5x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी।
- इससे ऐप्स तेजी से खुलेंगे और मल्टीटास्किंग का अनुभव बेहतर होगा।
120Hz AMOLED डिस्प्ले

- Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा।
- यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद रहेगा।
- स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ का इस्तेमाल किया गया है, जो खरोंच और हल्के झटकों से बचाने में मदद करेगा।
Samsung Galaxy M47 5g Features: Android 16 और AI फीचर्स
- यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8.5 के साथ आएगा।
- खास बात यह है कि सैमसंग इस डिवाइस के लिए 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 6 बड़े Android अपडेट देने का वादा कर रही है।
- फोन में AI Voice Transcription जैसे आधुनिक AI फीचर्स भी मिलेंगे, जो आवाज को टेक्स्ट में बदलने में मदद करेंगे।
Camera अपडेट
- फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
- इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) का सपोर्ट दिया जाएगा।
- इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी मौजूद रहेगा।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
- कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करेगा।
Battery: बैटरी
- Samsung Galaxy M47 5G में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो सकेगा।
- इसके साथ बायपास चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जो चार्जिंग के दौरान बैटरी पर एक्स्ट्रा दबाव को कम करने में मदद करता है।
- कंपनी का दावा है कि यह फोन नॉर्मल स्मार्टफोन्स की तुलना में ज्यादा मजबूत होगा।
- इसमें बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस दिया गया है और यह लगभग 2 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रह सकता है।


Download Android App
Download iOS App




