WhatsApp New Password Feature: Whatsapp की प्राइवेसी हुई सख्त, Passkey, Two-Step Verification समेत हुए कई बड़े बदलाव

Summary :

WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई नए अपडेट लॉन्च करता है और अब यूजर्स की प्राइवेसी को अधिक सख्त करने के लिए Meta ने Passkey, Two-Step Verification  और पासवर्ड समेत कई नए अपडेट जारी किए है साथ ही Unknown नंबर से आने वाली कॉल पर भी यूजर्स को अधिक जानकारी दिखेगी। इन नए अपडेट के जरिए यूजर्स एक से ज्यादा Passkey को जोड़ सकेंगे और Two-Step Verification   में 6 अंक के बदले पूरा पासवर्ड सेट कर सकते है। WhatsApp New Password Feature WhatsApp में Two Step Verification में पहले सिर्फ 6 अंक डाला जाता था लेकिन अब इसमें पूरा…

WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई नए अपडेट लॉन्च करता है और अब यूजर्स की प्राइवेसी को अधिक सख्त करने के लिए Meta ने Passkey, Two-Step Verification  और पासवर्ड समेत कई नए अपडेट जारी किए है साथ ही Unknown नंबर से आने वाली कॉल पर भी यूजर्स को अधिक जानकारी दिखेगी। इन नए अपडेट के जरिए यूजर्स एक से ज्यादा Passkey को जोड़ सकेंगे और Two-Step Verification   में 6 अंक के बदले पूरा पासवर्ड सेट कर सकते है।

WhatsApp New Password Feature

WhatsApp में Two Step Verification में पहले सिर्फ 6 अंक डाला जाता था लेकिन अब इसमें पूरा पासवर्ड सेट कर सकते है जिससे अकाउंट हैक करना और पासवर्ड का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाएगा। वहीं Pass Key की बात करें तो, उपयोगकर्ता अब अपने खाते में एक से अधिक पासकी जोड़ सकते हैं, जिसके बारे में व्हाट्सएप का कहना है कि यह तब उपयोगी होगा जब कोई व्यक्ति IOS और Android दोनों का उपयोग करता है।

पासवर्ड कैसे करें रिसेट

WhatsApp ने यूजर्स के अकाउंट की सुरक्षा के लिए नया पासवर्ड फीचर को लॉन्च किया है जिससे अब अकाउंट को हैक करना आसान नहीं होगा साथ ही प्राइवेसी भी सख्त हो जाएगी। बता दें कि अगर आप पासवर्ड को भूल जाते है तो उसे रिसेट करने का विकल्प भी दिया जाएगा और रिसेट करके Email पर लिंक भेजा जाएगा जिसपर क्लीक करके नया पासवर्ड सेट कर सकते है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।