Kriti Sanon GIVA Ad: Kriti Sanon के ‘ब्रालेट’ अवतार पर भड़का विवाद, GIVA ने हटाया रक्षाबंधन एड, सोशल मीडिया पर ‘बायकॉट’ की मांग!

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका नया विज्ञापन Campaign है।

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका नया विज्ञापन Campaign है। ज्वेलरी ब्रांड GIVA के रक्षाबंधन स्पेशल विज्ञापन में कृति के पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है, जिसके बाद ब्रांड को चौतरफा दबाव में आकर विज्ञापन वापस लेना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?

GIVA Raksha Bandhan ad removed
GIVA Raksha Bandhan ad removed( Source: Social Media)

हाल ही में GIVA ने रक्षाबंधन के त्योहार को ध्यान में रखते हुए अपना नया कैंपेन लॉन्च किया था, जिसमें कृति सेनन बतौर ब्रांड एम्बेसडर नजर आ रही थीं।

विज्ञापन में कृति सेनन ट्रेडिशनल ऑउटफिट की जगह एक बोल्ड ‘ब्रालेट’ और ट्रेंडी वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं। नेटिज़न्स का तर्क है कि रक्षाबंधन जैसे भाई-बहन के पवित्र और पारंपरिक त्योहार के विज्ञापन में इस तरह का पहनावा त्योहार की गरिमा और भारतीय संस्कृति के अनुकूल नहीं है।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, #BoycottGIVA ट्रेंड

GIVA ad controversy
GIVA ad controversy( Source: Social Media)

विज्ञापन सामने आते ही X (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते #BoycottGIVA और #BoycottKritiSanon ट्रेंड करने लगा। कई यूज़र्स ने लिखा कि रक्षाबंधन एक पारंपरिक और पारिवारिक पर्व है, जिसमें वेस्टर्न या रिवीलिंग ड्रेसेज को प्रमोट करना त्योहार के सार को कमतर दिखाता है। लोगों ने ब्रांड्स को सलाह दी कि भारतीय त्योहारों के विज्ञापनों में भारतीय परंपरा और पहनावे की सादगी का ध्यान रखा जाना चाहिए।

यह पहला मौका नहीं है जब किसी त्यौहार के विज्ञापन को लेकर किसी ब्रांड या बॉलीवुड स्टार को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर बहस छेड़ दी है कि आधुनिकता और परंपरा के बीच विज्ञापन जगत को रेखा कहां खींचनी चाहिए।

राहुल गांधी ने कृति का किया बचाव

Kriti Sanon advertisement controversy
Kriti Sanon advertisement controversy( Source: Social Media)

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक विज्ञापन के चलते विवादों में घिरीं अभिनेत्री कृति सेनन का बचाव करते हुए मंगलवार को कहा था कि अपनी स्वतंत्रता का इस्तेमाल करने के लिए महिलाओं को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि महिलाओं का पहनावा, उनका काम और कहीं आने-जाने का फैसला उनका अधिकार है.

Kriti Sanon advertisement controversy( Source: Social Media)
Kriti Sanon advertisement controversy( Source: Social Media)

राहुल गांधी ने कृति सेनन की ‘इंस्टाग्राम’ स्टोरी अपने अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ”महिलाएं क्या पहनती हैं, क्या करती हैं और कहां जाती हैं, यह उनकी पसंद है. महिलाओं को अपनी स्वतंत्रता का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें.”

Also Read: Kriti Sanon Raksha Bandhan Ad: Kriti Sanon के नए एड पर भड़कीं Kangana Ranaut, बोलीं- “क्या अब राखी भी बिकनी पहनकर बांधी जाएगी?

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।