Vivo ने भारतीय बाजार में कई शानदार स्मार्टफोन पेश किए है। अब प्रीमियम स्मार्टफोन में Vivo ने X Fold 5 को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी, ड्यूल सेल्फी कैमरा, दमदार प्रोसेसर, बड़ी AMOLED डिस्पले दी गई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही SAMSUNG ने भी FLIP स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था जिससे माना जा रहा है कि Vivo X Fold 5 का सीधा मुकाबला SAMSUNG के स्मार्टफोन से होगा। विस्तार से जानते है Vivo X Fold 5 के फीचर और कीमत
Vivo X Fold 5 के फीचर
Vivo ने इस स्मार्टफोन में कई फीचर के साथ ही स्लीम डिजाइन दिया है। इसमें 8.03 इंच की बड़ी AMOLED डिस्पले और 6.53 इंच की कवर डिस्पले दी गई है। यह डिस्पले 120hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। बता दें कि बड़ी डिस्पले के साथ ही स्मार्टफोन को फोल्ड करने के बाद 9.2mm की मोटाई और खुलने पर 4.3mm की मोटाई रखी गई है। जिससे यह स्मार्टफोन स्लीम डिजाइन के साथ भारतीय बाजार में धूम मचाने के लिए तैयार है।
Vivo X Fold 5 का कैमरा
Vivo X Fold 5 में दमदार फीचर के साथ ही बेहतर कैमरा सेटअप दिया गया है। बता दें कि Vivo X Fold 5 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। मेन कैमरा 50MP, अलट्रा वाइड कैमरा 50MP और 100X जूम के साथ 50MP का कैमरा दिया गया है। फ्रंट में भी सेल्फी के लिए 20MP के ड्यूल सेल्फी कैमरे दिए गए है।
Vivo X Fold 5 की कीमत
Vivo X Fold 5 में 6,000 MAH की बैटरी 80W के फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है। कीमत की बात करें तो 16GB RAM और 512 GB स्टोरेज की कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये रखी गई है।
ALSO READ: Hyundai AURA का नया वेरिएंट लॉन्च, 8 लाख रुपये में मिलेंगे एडवांस फीचर


Download Android App
Download iOS App




