New Governor: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को हरियाणा समेत देश के तीन राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की। राष्ट्रपति भवन ने सोमवार को नए राज्यपालों की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की।
1. पुष्पपति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
2. प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
3. कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रो. आशिम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल, पुष्पपति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल और कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल पद से ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा… pic.twitter.com/5pxPu6Sb1p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2025
कौन हैं आशिम कुमार घोष
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वरिष्ठ शैक्षणिक पद पर कार्यरत आशिम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके पास व्यापक प्रशासनिक अनुभव है, जिसका लाभ अब हरियाणा को मिलेगा। वह जल्द ही राज्यपाल का पदभार ग्रहण करेंगे।
पशुपति अशोक गजपति राजू गोवा के राज्यपाल बने
तेदेपा के वरिष्ठ नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के करीबी पशुपति अशोक गजपति राजू को गोवा का नया राज्यपाल बनाया गया है। उन्होंने भारत सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय का भी कार्यभार संभाला है। अपने दशकों लंबे राजनीतिक जीवन में, उन्होंने आंध्र प्रदेश और केंद्र दोनों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं कविंदर गुप्ता
जम्मू-कश्मीर में भाजपा के वरिष्ठ नेता कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उप-राज्यपाल बनाया गया है। कविंदर गुप्ता इससे पहले जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं। जब जम्मू-कश्मीर में पीडीपी और भाजपा गठबंधन सरकार बनी थी, तब कविंदर गुप्ता को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया था।
ये भी पढ़ें- ‘भगवंत मान भूल चुके है लोकतांत्रिक मर्यादा’, मनोहर लाल खट्टर का पंजाब CM पर हमला


Download Android App
Download iOS App




