‘भगवंत मान भूल चुके है लोकतांत्रिक मर्यादा’, मनोहर लाल खट्टर का पंजाब CM पर हमला

Summary :

Manohar Lal Khattar: केंद्रीय मंत्री और करनाल से लोकसभा सांसद मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करनाल जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने करनाल स्थित पार्टी कार्यालय ‘कर्ण कमल’ में अहम समीक्षा बैठक कर विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। मनोहर लाल खट्टर ने मीडिया से बात करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। जनता सबक सिखाएगी- खट्टर उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने पीएम मोदी के विदेश दौरे को लेकर जो बयान दिया है, वह निंदनीय है। मेरा मानना है कि लोकतंत्र में एक मर्यादा होती है, जिसे वे भूल चुके हैं। उन्हें मर्यादा…

Manohar Lal Khattar: केंद्रीय मंत्री और करनाल से लोकसभा सांसद मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करनाल जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने करनाल स्थित पार्टी कार्यालय ‘कर्ण कमल’ में अहम समीक्षा बैठक कर विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। मनोहर लाल खट्टर ने मीडिया से बात करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा।

जनता सबक सिखाएगी- खट्टर

उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने पीएम मोदी के विदेश दौरे को लेकर जो बयान दिया है, वह निंदनीय है। मेरा मानना है कि लोकतंत्र में एक मर्यादा होती है, जिसे वे भूल चुके हैं। उन्हें मर्यादा में रहना चाहिए। अगर वे मर्यादा में नहीं रहेंगे तो जनता सबक सिखाएगी, क्योंकि जनता कभी भी अपने लोकप्रिय नेता के खिलाफ इस तरह की बात नहीं सुनना चाहती। समय-समय पर ऐसे राजनेताओं को जनता ने सबक सिखाने का काम किया है। इस बार पंजाब की जनता उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

CM Bhagwant Mann and Manohar Lal Khattar
CM Bhagwant Mann and Manohar Lal Khattar

कांग्रेस पर निशाना

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वो इन दिनों संविधान की बात कर रहे हैं। उन्हें अपनी पार्टी को खड़ा करने का कोई सिस्टम पता नहीं है। चुनाव कैसे लड़ना है और जनता के बीच किन मुद्दों को लेकर जाना है, यह बात उन्हें पता नहीं है। चुनाव दर चुनाव कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है और आगे भी इस तरह का सिलसिला जारी रहने वाला है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार गिरती जा रही है और आगे भी गिरती रहेगी। हम बिहार में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे और बड़ी जीत हासिल करके सरकार बनाएंगे। अगर राहुल गांधी इस तरह की गलत बयानबाजी करते रहे तो निश्चित तौर पर भाजपा को लाभ होगा।
बिहार में चुनाव सूची को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग हर चुनाव से पहले मतदाता सूची को ठीक करती है। हो सकता है कुछ बातें सामने आई हों. इस इसलिए उन्होंने मतदाताओं से संपर्क करने का अभियान चलाया है।

ये भी पढ़ेंः- 2000 पुलिसकर्मी कर रहे नूंह की निगरानी, ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले कड़ी सुरक्षा

Neha Singh