Saina Nehwal और पारुपल्ली कश्यप ने लिया अलग होने का फैसला

Summary :

ओलंपिक में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी बैडमिंटन स्टार Saina Nehwal  ने अपने पति Parupalli Kashyap से अलग होने की खबर दी है। रविवार को साइना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए ये जानकारी दी। उन्होंने लिखा, साइना और पारुपल्ली की शादी साल 2018 में हुई थी। दोनों की मुलाकात पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकैडमी में हुई थी, जहां ये दोनों ट्रेनिंग लिया करते थे। साइना ने जहां 2012 के लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था, वहीं पारुपल्ली कश्यप ने 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था। साइना भारत की दूसरी…

Saina Nehwal Sepration

ओलंपिक में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी बैडमिंटन स्टार Saina Nehwal  ने अपने पति Parupalli Kashyap से अलग होने की खबर दी है। रविवार को साइना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए ये जानकारी दी। उन्होंने लिखा,

Image Source: Social media
साइना और पारुपल्ली की शादी साल 2018 में हुई थी। दोनों की मुलाकात पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकैडमी में हुई थी, जहां ये दोनों ट्रेनिंग लिया करते थे। साइना ने जहां 2012 के लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था, वहीं पारुपल्ली कश्यप ने 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था।

साइना भारत की दूसरी महिला खिलाड़ी बनी थीं जिन्होंने ओलंपिक में मेडल जीता। उनसे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने यह उपलब्धि हासिल की थी। साल 2015 में साइना ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड नंबर 1 रैंकिंग हासिल की थी, जो किसी भी भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी के लिए पहली बार हुआ था।

इस खबर को लेकर फिलहाल पारुपल्ली कश्यप की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

2024 में साइना ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया था कि वह अब बैडमिंटन को लेकर कई चुनौतियों से जूझ रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें आर्थराइटिस है और उनके घुटनों की हालत ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, “घुटनों की हालत अच्छी नहीं है, कार्टिलेज काफी खराब हो चुका है। अब 8-9 घंटे की प्रैक्टिस कर पाना बहुत मुश्किल हो गया है।” यह बात उन्होंने ‘हाउस ऑफ ग्लोरी’ नाम के पॉडकास्ट में कही थी, जिसे शूटिंग स्टार गगन नारंग होस्ट कर रहे थे।

साइना ने यह भी बताया कि वो अब रोज़ सिर्फ दो घंटे की प्रैक्टिस ही कर पा रही हैं, जो इंटरनेशनल लेवल के टॉप खिलाड़ियों से टक्कर लेने के लिए काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें ये स्वीकार करना पड़ेगा कि वो पहले जैसी परफॉर्मेंस नहीं दे पा रही हैं।

इन सभी हालातों को देखते हुए उनका व्यक्तिगत जीवन और करियर दोनों ही एक नए मोड़ पर हैं। जहां एक तरफ साइना अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू कर रही हैं, वहीं उनके खेल करियर को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। उनके फैंस जरूर इस मुश्किल वक्त में उनके साथ हैं और उन्हें आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Anjali Maikhuri