लीबिया में नाव पलटने से 11 की मौत, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने जताया दुख

Summary :

लीबिया में नाव हादसा: 4 पाकिस्तानी नागरिकों सहित 11 की मौत

लीबिया में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 पाकिस्तानी नागरिक थे। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। पाकिस्तानी मिशन और विदेश कार्यालय स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर बचे हुए शवों को निकालने के लिए काम कर रहे हैं।

उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 पाकिस्तानी नागरिक थे। यह जानकारी पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने दी। यह नाव पूर्वी लीबिया के सिर्ते के निकट हरावा तटरेखा के पास विदेशी प्रवासियों को ले जा रही थी। मारे गए चारों पाकिस्तानी सहित सभी 11 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस दुर्घटना पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने देश के नागरिकों को ऐसे मौत के जाल में फंसाने के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सीरिया की राजधानी त्रिपोली में पाकिस्तानी मिशन और विदेश कार्यालय को स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क कर बचे हुए मृतकों को निकालने के आदेश दिए हैं।

बुधवार को जारी एक बयान में प्रधानमंत्री ने कहा, “लीबिया में पाकिस्तानी मिशन से सिर्ते शहर के नजदीक हरावा तटरेखा के पास एक और नाव पलटने की घटना की जानकारी मिलने से दुखी हूं। हमारा मिशन और विदेश कार्यालय स्थानीय अधिकारियों के साथ बचे हुए लोगों के शवों को निकालने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।”

शरीफ ने आगे कहा कि हमारे नागरिकों को इस मौत के जाल में फंसाने वालों के खिलाफ हम ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखेंगे ताकि किसी भी परिवार को ऐसी घटनाओं में अपने प्रियजनों के ताबूत को ले जाने की जरूरत न पड़े।

पाकिस्तानी दूतावास की टीम ने सिर्ते शहर पहुंचने के बाद पाकिस्तानी नागरिकों की मौत की पुष्टि की।

चारों मृतक पाकिस्तानियों की पहचान पंजाब के गुजरांवाला निवासी जाहिद महमूद, पंजाब के ही मंडी बहाउद्दीन निवासी समीर अली, सैयद अली हुसैन और असिफ इली के रूप में की गई है।

पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने अपने बयान में कहा कि त्रिपोली स्थित पाकिस्तान का दूतावास इस दुर्घटना में प्रभावित हुए पाकिस्तानियों के बारे में सक्रियता से जानकारी इकट्ठा कर रहा है और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। स्थिति पर नजर रखने के लिए विदेश मंत्रालय की संकट प्रबंधन इकाई सक्रिय है।

Karachi में 85% परिवारों ने पोलियो वैक्सीन से किया इनकार

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.