उत्तर प्रदेश में पेड़ से लटका मिला 12 साल का बच्चा

Summary :

उत्तर प्रदेश में 12 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 12 साल के बच्चे का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस गुमशुदा बच्चों की जानकारी जुटा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है।

यूपी के मेरठ जिले से दोबारा से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आ रही है, जिसमें पुलिस को 12 साल के बच्चें का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने की जानकारी मिली। यह घटना गुरुवार की शाम को बाजोट के जंगल में हुई, जब एक 12 साल के बच्चे को मारकर शहतूत के पेड़ पर लटका दिया। सुबह खेत में आए 3 लड़कों ने इसकी जानाकरी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम जंगल में पहुंची और शव को मोर्चरी में दे दिया। अभी तक बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है।

शव

माना जा रहा है कि बच्चे की चप्पल, पेड़ से कुल 20 मीटर की दुरी पर मिली थी। जगह से उसके पाजामें का नाडा भी मिला है। माना जा रहा है कि पहले इसी नाड़े से लड़के को मारा गया और उसके बाद उससे पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस बच्चे की पहचान करने की कोशिश में लगी हुई हैं, उन्होंने इलाके के सभी थानों से गुमशुदा बच्चों की जानकारी मांगी है।

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि यह बात गुरुवार शाम नौ बजे की है, जब तीन लड़के जिनके नाम विकास, राहुल और शावेज बताया जा रहा है। अपने दोस्त टीटू के खेत की ट्यूबवेल पर गए थे, आसपास के इलाके में काफी ट्यूबवेल शामिल हैं। वह तीनो रोज शाम को टीटू के ट्यूबवेल पर जाते थें। उन्होंने जब बच्चे के शव को पेड़ से लटका हुआ पाया, तो तुरंत ही घटना की खबर टीटू को दी। सीओ ने यह भी बताया कि बच्चे का शव पेड़ पर नाड़े से लटकाया हुआ था और बच्चे के कपड़ें खेत की मिट्ठी से ख़राब हो गये थें। पेड़ से कुल 20 मीटर दूर उसकी नीले रंग की चप्पल मिली हैं। माना जा रहा है कि लड़का मुस्लिम था, बच्चे के कपड़ों से ऐसी कोई भी चीज़ बरामत नहीं की गयी है, जिससे उसकी कुछ जानकारी मिले।

बिल पास होते ही एक्शन में Yogi सरकार, वक्फ बोर्ड से ये संपत्तियां जब्त करने का आदेश

पुलिस ने जांच के थोड़ी देर बाद, इलाके के पास में स्थित जिलानी गार्डन कॉलोनी के लोगों को बुलाया, लोग भी बच्चे को पहचाने में असफल हो गए हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह सामने आया कि जिस नाड़े से बच्चे को लटकाया गया था, उसी नाड़े से उसकी हत्या की गयी थी। माना जा रहा है कि पहले लड़के के साथ दुष्कर्म किया गया था, जिसके बाद उसे मार दिया गया। सीओ ने बताया कि आगे की जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी कि बच्चे के साथ वाकई में क्या हुआ था।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।