Gaza पर इजरायली हमलों में 19 फिलीस्तीनी नागरिकों की मौत

Summary :

गाजा पट्टी में इजरायली हमलों से 19 नागरिकों की मृत्यु

गाजा पट्टी में इजरायली हमलों में कम से कम 19 फिलीस्तीनी नागरिक मारे गए हैं, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। गाजा सिविल डिफेंस के प्रवक्ता महमूद बसल ने बताया कि गाजा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हुए हमलों में हसौना परिवार के घर पर भी हमला हुआ, जिसमें 10 लोग मारे गए।

गाजा पट्टी के विभिन्न क्षेत्रों में इजरायली हमलों में कम से कम 19 फिलीस्तीनी नागरिक मारे गए हैं। गाजा सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा) के प्रवक्ता महमूद बसल ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि गाजा शहर के उत्तर-पूर्व में अल-तुफाह पड़ोस में हसौना परिवार के घर को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमले में कई बच्चों और महिलाओं समेत 10 लोग मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा पट्टी के उत्तर में जबालिया क्षेत्र में इजरायली सेना ने तीन लोगों की हत्या कर दी और अन्य को घायल कर दिया।

प्रवक्ता महमूद बसल ने बताया कि गाजा पट्टी के दक्षिणी शहर खान यूनिस में इजरायली ड्रोन हमलों में कम से कम दो बच्चों समेत पांच लोगों की जान गई। वहीं, केंद्रीय नुसेरात शहर में विस्थापितों को भोजन वितरित करने वाले एक टेंट पर इजरायली विमान के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह से ही गाजा सिटी के पूर्वी हिस्सों, बेत हनून और बेत लाहिया क्षेत्रों में इजरायली तोपखाने से लगातार गोला-बारी की जा रही है।

इस बीच, हमास के सशस्त्र विंग अल-कसम ब्रिगेड ने एक बयान में कहा कि उसके लड़ाकों ने गाजा सिटी के पूर्वी हिस्से में स्थित अल-वफा अस्पताल के पास तीन इजरायली मर्कावा-4 टैंकों को निशाना बनाया। हालांकि, इजरायली सेना ने अब तक इन हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि 18 मार्च से गाजा पट्टी में फिर से शुरू किए गए अभियान के तहत हमास के राजनीतिक ब्यूरो के कुल 11 वरिष्ठ अधिकारी मारे गए हैं।

बयान के अनुसार, फिर से शुरू किए गए अभियानों में अब तक वायुसेना के 350 लड़ाकू विमानों और विमानों ने लगभग 1,200 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए। 100 से अधिक लक्ष्य सटीक हमलों में नष्ट किए गए हैं, और गाजा पट्टी में आतंकी संगठनों के सैकड़ों आतंकियों व सैन्य कमांडरों को मार गिराया गया है।

गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को घोषणा की कि पिछले 24 घंटों में गाजा में कम से कम 25 लोग मारे गए और 89 अन्य घायल हुए हैं। लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, इजरायल द्वारा गाजा पर फिर से आक्रमण शुरू करने के बाद से अब तक मरने वालों की संख्या 1,652 हो गई है, तथा अक्टूबर 2023 में युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक कुल मरने वालों की संख्या 51,025 हो गई है।

फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह से ही गाजा सिटी के पूर्वी हिस्सों, बेत हनून और बेत लाहिया क्षेत्रों में इजरायली तोपखाने से लगातार गोला-बारी की जा रही है। इस बीच, हमास के सशस्त्र विंग अल-कसम ब्रिगेड ने एक बयान में कहा कि उसके लड़ाकों ने गाजा सिटी के पूर्वी हिस्से में स्थित अल-वफा अस्पताल के पास तीन इजरायली मर्कावा-4 टैंकों को निशाना बनाया। हालांकि, इजरायली सेना ने अब तक इन हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Gaja पर Israel के हमले तेज, PM नेतन्याहू ने कहा-यह तो बस शुरुआत है

इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि 18 मार्च से गाजा पट्टी में फिर से शुरू किए गए अभियान के तहत हमास के राजनीतिक ब्यूरो के कुल 11 वरिष्ठ अधिकारी मारे गए हैं। बयान के अनुसार, फिर से शुरू किए गए अभियानों में अब तक वायुसेना के 350 लड़ाकू विमानों और विमानों ने लगभग 1,200 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए। 100 से अधिक लक्ष्य सटीक हमलों में नष्ट किए गए हैं, और गाजा पट्टी में आतंकी संगठनों के सैकड़ों आतंकियों व सैन्य कमांडरों को मार गिराया गया है।

गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को घोषणा की कि पिछले 24 घंटों में गाजा में कम से कम 25 लोग मारे गए और 89 अन्य घायल हुए हैं। लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, इजरायल द्वारा गाजा पर फिर से आक्रमण शुरू करने के बाद से अब तक मरने वालों की संख्या 1,652 हो गई है, तथा अक्टूबर 2023 में युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक कुल मरने वालों की संख्या 51,025 हो गई है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.