3 Deadly Explosions in Nigeria : पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी शहर मैदुगुरी में सोमवार शाम हुए तीन भीषण विस्फोटों में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि 108 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में संदेह है कि ये हमले आत्मघाती हमलावरों द्वारा किए गए, जिन्होंने अलग-अलग स्थानों पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से धमाके किए। हमलावरों ने शहर के तीन भीड़भाड़ वाले इलाकों मैदुगुरी मंडे मार्केट, यूनिवर्सिटी ऑफ मैदुगुरी टीचिंग हॉस्पिटल के गेट और पोस्ट ऑफिस फ्लाइओवर क्षेत्र को निशाना बनाया।
3 Deadly Explosions in Nigeria: सिलसिलेवार बम धमाके

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने पुलिस के हवाले से बताया कि, सोमवार शाम को हुए ये तीन धमाके, रविवार रात से सोमवार सुबह के बीच एक मिलिट्री पोस्ट पर हुए हमले के बाद हुए। एक शाम पहले मिलिट्री पोस्ट पर हुए हमले और दिसंबर में एक मस्जिद पर हुए बम धमाके को मिलाकर, इन हमलों ने शहर को आतंकित कर दिया है। काफी समय से आतंकियों ने शहर के बजाए ग्रामीण इलाकों का रुख कर लिया है, जिससे यहां पर शांति कायम थी।
बोको हराम और उसके विरोधी गुट इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (आईएसडब्ल्यूएपी) के लड़ाकों ने हाल ही में पूर्वोत्तर नाइजीरिया में अपने हमले तेज कर दिए हैं।
Nigeria Explosion: हमले हुए तेज
देश में अपना शासन स्थापित करने के लिए चलाए जा रहे उनके 16 साल लंबे अभियान में अब तक 40,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और लगभग 20 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। सैन्य प्रवक्ता सानी उबा ने एक बयान में कहा, “इन कायरतापूर्ण हमलों में भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक इलाकों को निशाना बनाया गया; आतंकवादियों का मकसद भारी जान-माल का नुकसान पहुंचाना और महानगर में दहशत फैलाना था।”
Explosions in Nigeria News: अफरा तफरी का माहौल
इन जगहों पर एक के बाद एक हुए धमाकों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि हालात अब नियंत्रण में हैं और शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, मैदुगुरी और आसपास का इलाका पहले से ही उग्रवादी गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता है।
बोर्नो राज्य की राजधानी, मैदुगुरी लंबे समय से आतंकवादी संगठन बोको हरम की गतिविधियों का केंद्र रहा है। इस समूह ने पिछले एक दशक में कई आत्मघाती हमले और विस्फोट किए हैं, जिनमें हजारों लोगों की जान जा चुकी है।
यह भी पढ़ें – इजरायल का बड़ा दावा… मारे गए ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी! खामेनेई के सबसे करीबी को हवाई हमले में बनाया निशाना


Download Android App
Download iOS App




